रीवा

रीवा के पूर्व सांसद समेत प्रदेश भर के 10 से अधिक नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाँथ, कमलनाथ के हांथों ली सदस्यता

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:05 AM GMT
रीवा के पूर्व सांसद समेत प्रदेश भर के 10 से अधिक नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाँथ, कमलनाथ के हांथों ली सदस्यता
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का दौर शुरू हो गया है| मध्य प्रदेश में बसपा और सपा को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्तिथि में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद देवराज सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार समेत 10 से अधिक बसपा नेता व सपा नेता रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

रीवा से बसपा के पूर्व सांसद देवराज सिंह व बसपा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। बसपा नेता देवदत्त सोनी , सपा नेता अवधेश प्रताप सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है| इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा देशहित और समाजहित में मैने इन नेताओं से बात कर कांग्रेस से जुड़ने को कहा | बाबासाहब अम्बेडकर का नाम सिर्फ देश की सीमाओं तक नही, विदेशो में भी है| सच्चाई का साथ देने बसपा औए सपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए है| उन्होंने कहा अर्जुनसिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब महाजन आयोग की रिपोर्ट आई थी पर लागू नही हो सकी, पर इतने वर्षों बाद हमने पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण दिया| इस दौरान कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा| उन्होंने कहा जिस जहाज में वो सफर करते है, जिस मोबाइल को जेब मे रखते है वो कांग्रेस की देन है| भारतीय जनता पार्टी, बड़े लोगो के बारे में सोचती है, और कांग्रेस पिछड़े, मज़दूर, नौजवानों के बारे में सोचती है| कमलनाथ ने एयर स्ट्राइक पर भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा बच्चा कही होता है मिठाई बॉटने ये चले जाते है|

दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा ने हाल ही में प्रदेश भर में रैलियों का आयेाजन किया है। साथ ही प्रदेश स्तर पर बैठक हुई है। जिसमें नेताओं के बीच आपसी विवाद की स्थिति बनी। जिसको लेकर बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने नाराज होकर पार्टी छोडऩे का फैसला किया है और कांग्रेस में शामिल हो गए है। यह लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका हो सकता है। यहां बता दें कि मप्र में कमलनाथ सरकार में बसपा ने बाहर से समर्थन दिया है। पूर्व विधायक प्रदीप अहिरवार ने बसपा सु​प्रीमो मायावती पर आरोप लगाया है कि पार्टी ने टिकट वितरण को लेकर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी के लोग अब तानाशाही पर उतर आए हैं। बीएसपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी को नुकसान हुआ है, इसके लिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार है। ये बातें उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं थी।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story