रीवा

रीवा के घोघर मोहल्ले में फैला मातम, जानिए कारण ?

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:10 AM GMT
रीवा के घोघर मोहल्ले में फैला मातम, जानिए कारण ?
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. सतना में एक दिन पूर्व हृदय विदारक हादसे में तीन लोगों की मौत से घोघर मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। लोग गमगीन है। वहीं चार लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग शादी की पार्टी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में तीनों मृतक एक ही मोहल्ले के रहने वाले है।

घोघर मोहल्ले से कुछ लोग शार्दी की पार्टी में शामिल होने के लिए सतना जिले के नागौद गए थे जहां मंगलवार की देररात फोरव्हीलर वाहन में सवार होकर करीब सात लोग वापस लौट रहे थे। सतना के कारगिर ढाबे के समीप स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। इस हृदय विदारक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए थे। दरअसल घोघर मोहल्ला निवासी असलम मिस्त्री की पुत्री की शादी दो दिन पूर्व हुई थी।

शादी के बाद सभी लोग पुत्री की भांती खाने गए थे और देररात वहां से वापस लौट रहे थे। हादसे में मृत हाजी जुग्गन, पार्षद नजमा बेगम के जेठ वलीउल्ला खान व कांग्रेस नेता कादिर खान तीनों निवासी घोघर शामिल है। इसके अलावा गाड़ी में सवार अजीम, कल्लू उर्फ सफदर मिस्त्री सहित चार भी गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनमें से दो लोग संजय गांधी में भर्ती हैं। उधर बुधवार को सतना से जैसे ही तीनों मृतकों के शव मोहल्ले में पहुंचे तो मातम का माहौल छा गया। पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया।

24 साल से फायर बिग्रेड चला रहे थे वलीउल्लला इस हादसे में मृत हुए वलीउल्ला खान नगर निगम में फायर बिग्रेड के ड्राइवर के पद पर पदस्थ थे। वर्ष 1994-95 में उनकी नियुक्ति हुई थी और तब से लगातार वे फायर बिग्रेड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी गिनती अपने कर्तव्य के प्रति सजग कर्मचारियों में होती थी।

घायल अजीम और सफर की हालत गंभीर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती घायल अजीम पिता अजीज (49) एवं कल्लू उर्फ सफदर पिता अलबाज (45) की हालत गंभीर बनी हुई है। इनको पहले सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। वहीं आंख में चोट होने के कारण आई विभाग में भी दिखाया गया था। सफदर की हालत काफी गंभीर होने से जबलपुर ले जाने की भी तैयारी परिजन कर रहे थे। वहीं दो घायल जिला अस्पताल सतना में ही भर्ती थे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story