
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा: कांग्रेस नेता को...
रीवा: कांग्रेस नेता को चढ़ा था इश्क़ का भूत, युवती को जबरन अपने वाहन में बैठाया था, पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान

रीवा। वैलेंटाइन डे को जीडीसी कॉलेज की छात्रा को जबरदस्ती गुलाब का फूल देकर अपनी स्कूटी में बैठाने वाले कांग्रेसी नेता के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था ।एफआईआर दर्ज करने के बाद मंगलवार को छात्रा का न्यायालय ने बयान दर्ज कराया गया है ।छात्रा का बयान दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया है। पुलिस जिसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार जीडीसी में पढऩे वाली अमरपाटन थाना क्षेत्र के अहीरगांव निवासी छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वसीम सिद्दीकी निवासी निपानिया थाना सिटी कोतवाली उसे रास्ते में परेशान करता है। आरोपी लंबे समय से पीछा करते हुए अभद्र कमेंट करता था। छात्रा कॉलेज से जब अपने गृह ग्राम जाने के लिए पुराना बस स्टैंड पहुंची थी तो पुराने बस स्टैंड के पास इंतजार करता था और कई बार गिफ्ट देने का प्रयास किया था। युवक से तंग होकर छात्रा जब विरोध किया तो उसे जबरजस्ती अपनी गाड़ी में बैठा कर ले जाने का प्रयास किया था, 14 फरवरी को जब छात्रा अपने गृह ग्राम से कॉलेज के लिए पहुंची तो आरोपी पीछा करते हुए जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया। शोर-शराबा करने पर छोड़ कर भाग निकला था । जिसकी शिकायत छात्रा के द्वारा सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई थी ।
बताया जाता है कि आरोपी वसीम सिद्दीकी अपने आप को कांग्रेस का पदाधिकारी बताता है। जो अक्सर शहर के कांग्रेस नेताओं के साथ देखा भी जाता है । मंगलवार को पीडि़त छात्रा का बयान जिला न्यायालय में दर्ज कराया गया है।




