रीवा

रीवा : इस दमदार नेता ने थामा कांग्रेस का हाँथ, मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाँथ ली सदस्यता...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:05 AM GMT
रीवा : इस दमदार नेता ने थामा कांग्रेस का हाँथ, मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाँथ ली सदस्यता...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. एक-एक करके बसपा के नेता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते जा रहे हैं। पूर्व विधायकों एवं पूर्व सांसद देवराज सिंह के बाद अब विधानसभा में मऊगंज से बसपा के उम्मीदवार रहे मृगेन्द्र सिंह ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनको भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सिंह ने हाल ही में बसपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया था तभी से राजनीतिक हलकों में मृगेन्द्र सिंह के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन उन तमाम अटकलों पर उस वक्त विराम लग गया जब प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बुलावे पर एड. मृगेन्द्र सिंह ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सूत्रों की मानें तो प्रदेश के मुखिया कमलनाथ से उनकी ताजा राजनीति पर चर्चा भी हुई। उल्लेखनीय है कि अपनी सादगी और सरल व्यवहार से जनता के बीच में कम समय में ही अलग पहचान बनाने वाले सिंह ने बसपा की टिकट पर २८ हजार से भी अधिक वोट हासिल करते हुए दिग्गजों का ध्यान आकर्षित किया था। हालांकि वे तीसरे नंबर थे। बाहरहाल उनके कांग्रेस में चले जाने पर बसपा को एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story