रीवा

रीवा आ रहे है राष्ट्रीय अध्य्क्ष राहुल गांधी, ये तारीख हुई तय

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:00 AM GMT
रीवा आ रहे है राष्ट्रीय अध्य्क्ष राहुल गांधी, ये तारीख हुई तय
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल/सतना. मध्य प्रदेश में भोपाल से चुनावी शंखनाद करने के ठीक 10 दिन बाद राहुल गांधी दो दिन के सतना और रीवा में डेरा डालने वाले हैं। यहां वे अपने दौरे की शुरुआत चित्रकूट में विश्वप्रसिद्ध कामतानाथ मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजन-अर्चना से करेंगे। इस दौरे के दौरान राहुल की नजर यहां की सात जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर है। करीब 20 साल पहले ये सभी जिले कांग्रेस का गढ़ माने जाते थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 17 सितंबर को भोपाल में रोड शो की सफलता के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संतुष्ट बताए जा रहे हैं। लहर बनी रहे, इसलिए आनन-फानन में उनका ये दौरा तय किया गया है। दो दिन में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। वहां भी राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और रोड शो के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के घर भी जा सकते हैं। पार्टी ने राहुल गांधी का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है।

भोपाल से हुई चुनाव अभियान की शुरुआत प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र राहुल गांधी चुनाव प्रचार की शुरुआत 17 सितंबर में भोपाल से कर दी है। इसमें राहुल के रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखते हुए कांग्रेस उनके दूसरे दौरे को भी सफल बनाने में जुट गई है।

कैलाश मानसरोवर की यात्रा के बाद कूदे चुनाव में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत राहुल गांधी के दौरों को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक दिल्ली में हो चुकी है। इस बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाई से जुड़े नेताओं ने भाग लिया और चुनाव के लिए अपनी रणनीतियां तैयार की हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए टीम राहुल का गठन भी किया गया है। हाल ही में देश में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story