रीवा

रीवा RTO ने तोड़ी परिवहन माफियाओ की कमर, अवैध संचलित वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, इन बड़े नामो पर कार्यवाही

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा RTO ने तोड़ी परिवहन माफियाओ की कमर, अवैध संचलित वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, इन बड़े नामो पर कार्यवाही
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा कलेक्टर के आदेशानुशार ज़िले भर में परिवहन माफियाओ के विरुद्ध रीवा आरटीओ द्वारा 14/12/19/ से की गयी कार्यवाही में 427 वाहनो के ख़िलाफ़ चालानी कार्यवाही की ग़यी है, जिससे 18 लाख 59 हज़ार ₹ का राजस्व वशूल किया गया, परिवहन माफियाओ के ख़िलाफ़ चालानी कार्यवाही कार्यवाही में आर टी ओ मनीष त्रिपाठी , प्रभारी परिवहन सुरक्षा स्कवाड रीवा अलीम खान , हनुमना चेक पोस्ट प्रभारी के डी शुक्ला शामिल रहे , जिन्होंने इन अवैध संचालित वाहनो के ख़िलाफ़ निरंतर कार्यवाही जारी रखी , जिसके दौरान चाकघाट, हनुमना सिरमौर ,अतरैला, सेमरिया ,रीवा ,बेला, आदि सारे ज़िले में कार्यवाही की गयी,

इस कार्यवाही से वाहन स्वामियों पर हड़कम्प मचा रहा और कई बार वाहन स्वामी लाल पीले भी हो गये ,और कार्यवाही से काफ़ी नाख़ुस नज़र आये , कार्यवाही के दौरान श्रीराम फ़ायनेंस,और महिंद्रा फ़ाइनेंस के यार्ड पर भी चालानी कार्यवाही की गयी , जिसमे श्रीराम फायनेंस में 70 वाहन और महिंद्रा फ़ायनेंस में 46 वाहन जप्त किये गये, जिससे लगभग 15 लाख ₹ का राजस्व प्राप्त होने की सम्भावना है , इसी दौरान लगभग 9 लाख ₹ का बकाया टैक्स भी जमा कराया गया , आपको बता दें कि रीवा आर टी ओ द्वारा आगे भी कार्यवाही अभी भी निरंतर जारी रहेगी।

Next Story