रीवा

रीवा : APS UNIVERSITY के कर्मचारी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने के बाद फैली सनसनी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
रीवा : APS UNIVERSITY के कर्मचारी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने के बाद फैली सनसनी
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

लॉ परिसर में शव मिलने से सनसनी, विवि पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल पर मिली शराब की शीशी व गुटखा

रीवा. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कर्मचारी की शुक्रवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की दोपहर शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सूनसान स्थान पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना विवि थाने के लॉ परिसर के समीप की बताई जा रही है। लॉ परिसर में पेड़ के नीचे सूनसान स्थान पर शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने दोपहर शव देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान रामसुमिरन साकेत (50) निवासी अनंतपुर हाल मुकाम विवि कॉलोनी के रूप में हुई है। वे कैमेस्ट्री विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो मृतक के गले में काले निशान मिले है जिसने पूरा मामला संदिग्ध बना दिया।

इस दौरान सीन ऑफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार कर्मचारी की गला घोंटकर हत्या की गई और शव को आरोपी वहां छोड़कर फरार हो गए। घटनास्थल के समीप शराब की खाली शीशी व गुटखा पाऊच पड़ा हुआ था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कर्मचारी ने की थी दो शादियां उक्त कर्मचारी ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी जिनके बच्चे अनंतपुर स्थित आवास में रहते थे। कर्मचारी खुद दूसरी पत्नी के साथ विवि कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में रहते थे। शुक्रवार की रात करीब दस बजे वे अनंतपुर स्थित घर जाने के लिए निकले थे जिसके बाद उनका पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है कि जिस समय कर्मचरी घर के लिए निकले थे उसी दौरान घात लगाकर छिपे आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया और उनकी हत्या कर दी।

अस्पताल में भर्ती थी पुत्री कर्मचारी की पुत्री की तबियत कुछ समय से खराब थी जिसको सिरमौर चौराहा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। घटना के समय परिवार के अधिकांश लोग नर्सिंग होम में ही थे जिससे सुबह कर्मचारी के लापता होने की जानकारी परिजनों को नहीं लग पाई।

विवि कॉलोनी में कर्मचारी का शव बरामद हुआ है। गले में काले रंग के निशान मिले हैं। जिससे हत्या की संभावना है। घटनास्थल में मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आऐंगे उस आधार पर कार्रवाई की जायेगी। अवनीश पांडेय, थाना प्रभारी विवि

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story