रीवा

रीवा: 10 दिनों तक नाक में कर रखा था दम, नगर निगम ने ठोंका Reliance Jio पर 7 लाख का जुर्माना

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
रीवा: 10 दिनों तक नाक में कर रखा था दम, नगर निगम ने ठोंका Reliance Jio पर 7 लाख का जुर्माना
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। नगर निगम प्रशासन पेयजल लाइन को लेकर एशन में आ चुका है। निगम में लगातार पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त करने वालों पर नजर टेढ़ी कर ली है। गुरुवार को निगम की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर उसमें केबल डालने वाली रिलायंस जियो कंपनी पर निगम ने 7 लाख का जुर्माना ठोका है।

कंपनी को राशि जमा करने नोटिस भी जारी कर दिया गया है। यदि कंपनी राशि नहीं जमा कराती है तो निगम प्रशासन कंपनी पर एफआईआर कराएगा। दरअसल वार्ड 18 में जान टॉवर से आकृति टॉकीज की ओर जाने वाली सडक़ में रावेन्द्र मिश्रा के घर के नजदीक रिलायंस जियो कंपनी द्वारा केबलिंग का कार्य किया गया था, जिसमें निगम की पाइप लाइन से कंपनी ने केबल डालकर अपना काम तो कर लिया, लेकिन केबलिंग में निकला मलबा पाइप लाइन में जाकर जम गया। जिससे करीब 300 मीटर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है लाइन क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं, निगम प्रशासन पिछले तीन माह से जियो कंपनी की इस लापरवाही की खोज कर रहा था, लेकिन समस्या नहीं मिल पा रही थी। इसी कारण पिछले 10 दिनों से पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही थी। निगम प्रशासन ने नोटिस भेजकर कंपनी को 6.15 लाख व्यय से नई पाइपलाइन बिछाने व पेयजल सुविधा बंद होने से की गई पेयजल परिवहन पर खर्च 90 हजार की कुल 7.05 लाख रुपए वसूली के लिए नोटिस भेजा है। निगम ने कंपनी को इस राशि को आयुक्त नगर निगम के खाते में जमा करने को कहा है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story