रीवा

ये है घूसखोर प्रधान आरक्षक और नगर सैनिक, शिकायत को रफा दफा करने के बदले मांगी थी घूस, महिला थाना में खिचा सनाका : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
ये है घूसखोर प्रधान आरक्षक और नगर सैनिक, शिकायत को रफा दफा करने के बदले मांगी थी घूस, महिला थाना में खिचा सनाका : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। महिला थाने में उस समय सनाका खिंच गया, जब लोकायुक्त पुलिस की टीम थाना में घुसी और बाहर का गेट बंद कर दिया। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक थाने की महिला प्रधान आरक्षक और एक नगर सैनिक को टीम ने हिरासत में ले लिया। दोनों महिलाओं के हाथ धुलवाएं गए तो रिश्वत के नोट का रंग दिखाई दे दिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर महिला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुषमा तिवारी पति राममणि पांडेय 52 वर्ष निवासी पुष्पराज नगर निपनिया और रमा वर्मा साकेत पति दिनेश साकेत 40 वर्ष पद महिला होमगार्ड सैनिक निवासी बेला थाना रामपुर बघेलान को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया।

बताया जाता है कि राधा साकेत पति केपी साकेत 53 वर्ष निवासी शुकवारी पोस्ट बघवारी उार टोला थाना जमोड़ी जिला सीधी द्वारा लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की गई थी। पीडि़ता ने बताया कि एक युवती द्वारा उसके बेटे अतुल के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी विवेचना महिला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुषमा तिवारी द्वारा की जा रही थी। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा शिकायतकर्ताओं के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही धमकी दी जा रही थी कि अगर एफआईआर दर्ज हो गई तो लंबे समय के लिए बेटा जेल चला जाएगा। शिकायत के बाद दोनों महिलाएं शिकायतकर्ता के गांव भी पहुंची थीं, जहां पूरे मामले को रफा-दफा करने के लिए तीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की गई तो पुलिस ने रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्ड कराकर पोस्ट किया और पीडि़ता द्वारा 5 मार्च को महिला थाने में रिश्वत दी गई। जहां पहले से तैनात लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ गिरतार कर लिया।

झोले में डलवाई रिश्वत की रकम : रिश्वत मांगने वाली पुलिसकर्मियों द्वारा शिकायतकर्ता जब पैसा देने पहुंची तो एक झोला फैला दिया गया और कहा कि इसी झोले में पैसा डाल दें। जैसे ही राधा साकेत ने झोले में पैसा डाला तो दो महिलाओं ने पैसा उठाकर अपने पर्स में रख लिया। जिसे देखकर शिकायतकर्ता ने तैनात लोकायुक्त पुलिस को फोन लगाकर सूचना दे दी। ताक में बैठी लोकायुक्त पुलिस टीम धड़धड़ाते हुए थाने में घुसी और घूसखोर महिला पुलिसकर्मियों को धर दबोचा।

Next Story