रीवा

युवक कांग्रेस के चुनाव शुरू, 3 मार्च तक बन सकेंगे नए सदस्य, आनलाइन होगी सारी प्रक्रिया, एक सदस्य को देने होंगे 8 वोट : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
युवक कांग्रेस के चुनाव शुरू, 3 मार्च तक बन सकेंगे नए सदस्य, आनलाइन होगी सारी प्रक्रिया, एक सदस्य को देने होंगे 8 वोट : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। युवक कांग्रेस संगठन के चुनाव शुरू हो गए हैं। इसके लिए नई सदस्यता भी 3 मार्च तक ली जा सकती है। समस्त प्रक्रिया आन लाइन होगी। जानकारी के अनुसार 16 एवं 17 मार्च को वोटिंग होगी और 22 को परिणाम आएंगे। -आज घोषित होगा डीआरओ मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के पीआरओ मकसूद मिर्जा के अनुसार 28 फरवरी को जिलों के चुनाव अधिकारी घोषित होंगे।

चुनाव के लिए आनलाइन सदस्य बनाने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। ऐसा हो सकता है प्रारूप युवा कांग्रेस के चुनाव में तीन स्तर पर कार्यकारिणी बनेंगी। प्रदेश, जिला व विधानसभा क्षेत्र स्तर की कार्यकारिणी होंगी, जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व सचिव चुने जाएंगे। चुनाव में प्रत्याशियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 27 साल रखे जाने की संभावना है। प्रदेशस्तर की कार्यकारिणी के लिए चार उपाध्यक्ष चुने जाएंगे, जिनमें से एक महिला व एक अनुसूचित जातिजनजाति का होगा। महामंत्री में एक-एक अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंयक, महिला व अनुसूचित जाति-जनजाति और विकलांग के लिए आरक्षित किया गया है। पांच महामंत्री पद सामान्य होंगे। इनके अलावा सचिव पद पर उन नेताओं की नियुक्ति की जाएगी, जो निर्धारित न्यूनतम मत हासिल करेंगे।

Next Story