रीवा

मोदी जी उज्जवला सिलेंडर देकर गरीबों का निवाला छीन रहे हैं- गुरमीत सिंह मंगू : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
मोदी जी उज्जवला सिलेंडर देकर गरीबों का निवाला छीन रहे हैं- गुरमीत सिंह मंगू : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

सिलेंडर का दाम व महंगाई में कमी नहीं हुई तो कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर

रीवा । मोदी सरकार दिल्ली में चुनाव हारने की जनता से बदला लेने के लिए रसोई गैस में वृद्धि की तथा आवश्यक वस्तुओं को भी महंगा कर दिया। उक्त आरोप जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरूमीत सिंह मंगू ने लगाते हुए कहा कि देश की गद्दी लूटने के लिए मोदी जी ने देश के करोड़ों गरीब जनता को उज्जवला का सिलेंडर देकर छलने का काम किया,

सत्ता में बैठते ही रसोई गैस के मूल्यों में लगातार वृद्धि कर रहे हैं जिन जिन प्रदेशों में मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव हुए और भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह पराजित हुई तो उसका बदला जनता से लेने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों सहित आम जनता से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि करके परेशान व प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा,

कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने आगे कहा कि गरीबों के पास जब उज्जवला गैस सिलेंडर नहीं था तो वो 2 जून की रोटी सुकून से खा लेते थे, लेकिन गैस सिलेंडर पाने के बाद महंगाई के कारण उनका निवाला छिन गया, मोदी सरकार में किसान युवा गरीब व व्यापारी इस कदर से पीड़ित व परेशान है कि वह सिर्फ मौत को गले नहीं लगा रहा बांकी सब खत्म ही होगया, वह चीख जरूर नही रहा है किंतु जिस दिन उसका दर्द छलक उठेगा तो दिल्ली की गद्दी से मोदी जी जंगलों में ही नजर आएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी व उनकी टीम तथा देश के चन्द पूंजीपति मालामाल हो रहें है, जबकि गरीब महंगाई की मार में झुलस रहा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश की जनता के साथ बजट में किए गए सौतेले व्यवहार पर भी चिंता जताते हुए कहा कि मोदी को देश के उन प्रदेश की जनता से मतलब नहीं है जहां उनकी पार्टी की सरकार सत्तासीन नहीं है। दुर्भाग्य तो यह है कि उनके पार्टी के सांसद भी मोदी के राग पर विवश होकर ताली पीट रहे है। श्री मंगू ने कहा कि यदि देश की जनता के हित में शीघ्र महंगाई पर मोदी सरकार अंकुश नहीं लगाती और गैस सिलेंडरों के बढ़े हुए दामों को कम नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी सड़क में उतरकर आंदोलन करने को विवश होगी, शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से मार्गदर्शन लेकर जनता के हित में चरणबद्ध तरीके से संघर्ष किया जाएगा।

Next Story