रीवा

मध्यप्रदेश : चार से अधिक विधानसभा क्षेत्र हारे भाजपा इन सांसदों के टिकट पर संकट

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:04 AM GMT
मध्यप्रदेश : चार से अधिक विधानसभा क्षेत्र हारे भाजपा इन सांसदों के टिकट पर संकट
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल । Lok Sabha Election2019 विधानसभा चुनाव में मिली पराजय का असर लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण पर पड़ सकता है। जहां चार से अधिक विधानसभा सीटों में भाजपा के विधायक हारे हैं, ऐसे सांसदों के टिकट पर संकट आ सकता है। पार्टी ने इस फार्मूले पर गंभीरता से विचार किया तो 12 सांसदों के टिकट कट सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि फग्गन सिंह कुलस्ते या नरेंद्र सिंह तोमर जैसे कद्दावर लोगों को तो अपवाद स्वरूप टिकट मिल सकता है पर बाकी को इस संकट से निकल पाना बहुत मुश्किल है।

इन सांसदों का टिकट खतरे में

संसदीय क्षेत्र- भाजपा-कांग्रेस -अन्य

मुरैना (अनूप मिश्रा)- 01-07-00

भिंड (भागीरथ प्रसाद)- 02- 05- 01 बसपा

ग्वालियर (नरेंद्र सिंह तोमर)-01-07-00

खजुराहो (नागेंद्र सिंह)- 06-02-00

सतना (गणेश सिंह)- 05- 02 -00

रीवा (जर्नादन मिश्रा)-08-00-00

सीधी (रीती पाठक)-07-01-00

शहडोल (ज्ञानसिंह)-04-04-00

छिंदवाड़ा (कांग्रेस)-00-07-00

होशंगाबाद (उदय प्रताप)-05-03-00

बैतूल (ज्योति धुर्वे)- 04-04-00

बालाघाट (बोधसिंह भगत)-03-04-01 निर्दलीय

मंडला (फग्गनसिंह कुलस्ते)-02-06-00

जबलपुर (राकेश सिंह)-- 04 -- 04 --00

भोपाल (आलोक संजर) -05 -03 -00

विदिशा (सुषमा स्वराज)- 06 - 02 - 00

राजगढ़ (रोडमल नागर)- 02 -05 -01 निर्दलीय

देवास (मनोहर ऊंटवाल) -04-04 -00

इंदौर (सुमित्रा महाजन)- 04 - 04 - 00

उज्जैन (चिंतामणि मालवीय) - 03 - 05 - 00

खंडवा (नंदकुमार सिंह चौहान) -03 - 04 -01 निर्दलीय

खरगोन (सुभाष पटेल)- 01 - 06 -01 निर्दलीय

धार (सावित्री ठाकुर)- 02 - 06 - 00

मंदसौर (सुधीर गुप्ता)- 07 - 01 - 00

रतलाम (कांग्रेस) - 03 -05 - 00

प्रदेश में सांसद

भाजपा - 26

कांग्रेस - 03

केंद्रीय समिति करेगी चयन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मप्र प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्घे ने कहा कि प्रत्याशी चयन का विषय केंद्रीय चुनाव समिति का है। सभी राजनीतिक परिस्थितियों का आकलन कर पार्टी प्रत्याशियों का चयन करती है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story