रीवा

मध्यप्रदेश : PETROL में आ रही लगातार गिरावट

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:06 AM GMT
मध्यप्रदेश : PETROL में आ रही लगातार गिरावट
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकसभा चुनाव हो चुका है। इस बीच पिछले 5 दिन से लगातार पेट्रोल के दाम कम होते जा रहे हैं। अब तक पेट्रोल के दाम में 1.90 रुपए प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। ऐसे में सोमवार (13मई) को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 74.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.18 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसकी वजह यह है कि विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड में 71 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार हो रहा है।

लगातार गिरावट

लोकसभा चुनाव बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के भाव कम होते जा रहे हैं। मई में अब तक पेट्रोल के रेट में कई बार आंशिक बदलाव देखा गया। 9 मई के बाद से पेट्रोल की कीमत में लगातार करीब 1.90 रुपए की कमी आयी है। इसके पहले 7 और 8 मई को पेट्रोल कुछ महंगा हुआ था। जिसके बाद से लगातार तेल के दाम सस्ते होते जा रहें।

Last 10 Days PETROL Rate in Bhopal

DATE PRICE PRICE CHANGE May 12 ₹ 75.00 ₹ -0.02 May 11 ₹ 75.02 ₹ -0.51 May 10 ₹ 75.53 ₹ -0.38 May 9 ₹ 75.91 ₹ -0.39 May 8 ₹ 76.30 ₹ 0.12 May 7 ₹ 76.18 ₹ 0.11

जानिए पेट्रोल-डीजल के दामों में क्यों आ रही गिरावट

बाजार के जानकारों की मानें तो अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में कमी के चलते भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार पांचवे दिन कमी आई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत समेत तमाम देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी या इजाफा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में चढ़ाव-उतार से तय होती है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story