रीवा

मंत्री से उलझी संविदा महिला कर्मचारी सेवा से हो सकती है बर्खास्त : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
मंत्री से उलझी संविदा महिला कर्मचारी सेवा से हो सकती है बर्खास्त : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। अपने ही विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के मंत्री कमलेश्वर पटेल से उलझना एक संविदा महिला कर्मचारी को मंहगा पड़ सकता है। उक्त संविदा महिला कर्मचारी की कुंडली तैयार की जा रही है। मंत्री से उलझने वाली संविदा महिला कर्मचारी सुमन अग्रिहोत्री रीवा जनपद में आवास मिशन की लाक समन्वयक है। जो पूर्व में वाटर सेड में थी। आरोप है कि सुमन अग्रिहोत्री पदस्थ तो रीवा जनपद में हैं लेकिन वह कभी जाती नहीं थी।

बल्कि जिपं कार्यालय में अटैच बताकर नदारद रहती है। रीवा जनपद में आवास शाखा का कोई काम नहीं हो रहा है। संविदा महिला कर्मचारी सुमन अग्रिहोत्री को एक माह पूर्व सीईओ जिला पंचायत द्वारा 6 फरवरी को सेवा से पृथक किए जाने का नोटिस दिया गया था जिस पर कार्रवाई संभावित मानी जा रही हैञ दरअसल बुधवार को पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल के प्रवास दौरान राजनिवास में संविदा कर्मचारी अधिकारी संघ द्वारा पूर्व योजना के तहत नियमितीकरण सहित कई अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन व बचन पत्र की घोषणाओं को लेकर चर्चा करनी थी। संघ के जिलाअध्यक्ष अंजनी पांडेय के नेतृत्व में जिले भर के संविदा अधिकारी कर्मचारी राजनिवास में डटे थे।

मंत्री संविदा कर्मियों के बीच पहुंचे और उनकी मांग सुन ही रहे थे उसी बीच संविदा महिलाकर्मचारी सुमन अग्रिहोत्री भी अपनी बात रखना चाहा। वह अपनी बात रखने के लिए मंत्री से उलझ गई। जिससे मंत्री नाराज हो गए। चर्चा है कि किसी ने कहा कि यह कभी जनपद कार्यालय नहीं जाती है। इस पर मंत्री ने कलेअर व सीईओ जिला पंचायत को कहा कि इनका देखिए या है। मंत्री के इसी बात को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है। आपके पति भाजपा के अध्यक्ष हैं... आप शांत रहिए संविदा कर्मचारी संघ के मांग पर मंत्री कमलेश्वर द्वारा आश्वस्त किया जा रहा था कि कर्मचारी चयन आयोग का गठन किया गया है। संविदा कर्मचारियों के लिए कमेटी गठित की गई है। यदि सरकार को नहीे करना होता तो कमेटी यों गठित करती। प्रदेश में कमलनाथ सरकार जनता की सरकार है। सभी के हित में फैसले लिए जा रहे हैं। इसी बीच संविदा महिला कर्मचारी सुमन अग्रिहोत्री बार यह कह रही थी हमारी भी बात सुन लीजिए। इसपर मंत्री ने कि अन्य लोग आपकी बात रख रहे हैं आप शांत रहिए। लेकिन सुमन अग्रिहोत्री शांत होने के वजाय कहा कि आप तो मेरी बात सुनते ही नहीं पांच मिनट मेरी बात तो सुन लीजिए। इस पर मंत्री ने कहा कि मैं सवाल-जवाब करने नहीें आए हैं। आप कर्मचारी है या नेता तो सुमन ने कहा कि वह कर्मचारी हैं। आप राजनीति नहीं करिए। मंत्री के कान में किसने कह दिया सुमन के पति संजय तिवारी भाजपा के मंडलम अध्यक्ष है।

इस पर मंत्री ने कहा कि मैडम आपके पति भाजपा के अध्यक्ष हैं यही बात मै बोल दें तो आपको...। इस पर सुमन ने कहा कि वह भाजपा कांग्रेस की बात करने नहीं आई है। सुमन की खीच भरी आवाज से मंत्री नाराज हो गए और कहा कि आपकी बात सुन लिए न आप शांत रहिए। मंत्री ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार की मंशा साफ है सभी के हित में काम कर रहे हैं। सुमन ने फिर टोंका और कहा कि लोगों ने कहा कि आप महिलाओं की ओर बोलिए इससे वह बोल रही हैं। शायद यही वजह है कि अब सुमन की कुंडली तैयार की जा रही ह

Next Story