रीवा

बड़ी खबर : हेलमेट न लगाने वालो को रीवा पुलिस ने दी ऐसी सजा की सुनकर हो जायेगे हैरान... : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:11 AM GMT
बड़ी खबर : हेलमेट न लगाने वालो को रीवा पुलिस ने दी ऐसी सजा की सुनकर हो जायेगे हैरान... : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए अनूठा तरीका निकाला है। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को पुलिस रविवार को माला पहनाया।

बाइक सवारों को पहनाया माला इसमें विशेषकर बाइक चलाते समय हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालक शामिल थे। उनको हेलमेट लगाने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त शीट बैल्ट न बांधने वाले वाहन चालकों को भी समझाईश दी गई। करीब दो दर्जन वाहन चालकों को माल पहनाया है। पुलिस ने उनको समझाईश दी कि बिना हेलमेट में हादसा यमराज को न्यौता देता है। इस दौरान काफी संख्या में वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। पुलिस ने मार्तण्ड स्कूल मोड़, सिरमौर चौराहा सहित अन्य स्थानों में यह अभियान चलाया था। इसके साथ ही वाहनों में पंपलेट भी चस्पा कराए गए है ताकि यातायात नियमों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिले।

यातायात नियमों का पालन अनिवार्य इस दौरान डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों को समझाईश दी जा रही है और जो लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे उनको माला पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके वाहन चालक अपने साथ दूसरे की जान को भी सुरक्षित रखता है। यातायात नियमों का पालन परिवार के लोगों को बड़े संकट से बचाने की आवश्यकता है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story