रीवा

बड़ी खबर : रीवा में खुलेगा बर्तन बैंक, पढ़िए पूरी खबर...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:11 AM GMT
बड़ी खबर : रीवा में खुलेगा बर्तन बैंक, पढ़िए पूरी खबर...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम अब एक और नवाचार करने जा रहा है। इसमें लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की सलाह तो दी ही जाएगी, साथ ही उन्हें विकल्प भी मुहैया कराया जाएगा।

जिससे अभियान के साथ लोग तेजी से जुड़ सकें। इसके लिए शहर में बर्तन बैंक बनाया जाएगा, जहां से जरूरत पडऩे पर लोग अपने उपयोग के लिए ले सकेंगे। नगर निगम ने सभी जोन में इस तरह की व्यवस्था बनाने की तैयारी की है। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किसी एक जगह इसकी शुरुआत होगी, आने वाले महीने में इसे व्यापक बनाया जाएगा।

इस व्यवस्था का संचालन स्व सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा। इससे समूहों को भी काम मिलेगा और शहर के लोगों को सस्ते किराए पर कार्यक्रमों के लिए बर्तन उपलब्ध होंगे। इसमें वह बर्तन शामिल होंगे जो सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प बनेंगे। थाली, प्लेट, गिलास आदि बर्तन अधिक संख्या में होंगे, ताकि प्लास्टिक की जो पतरी और गिलास का उपयोग किया जाता है वह लोग नहीं खरीदें।

इस नई व्यवस्था पर नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सहायक आयुक्त निधि राजपूत को योजना का प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया है। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए इनदिनों रीवा शहर के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में भी मुहिम शुरू की गई है। इंदौर और भोपाल के नगर निगम इस पर अमल शुरू कर दिए हैं।

- प्लास्टिक के दाम से कम होगा किराया निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोगों को बर्तन न्यूनतम किराए पर उपलब्ध कराना है। इस किराए की राशि इतना हो ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक के बर्तन इनके सामने महंगे साबित हों। इस नई व्यवस्था में खर्च होने वाली राशि का पूरा ब्यौरा भी मांगा है।

- ठंड के दिनों में किराए पर कंबल भी मिलेंगे नगर निगम की ओर से एक और नई व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है। जिसमें ठंड के दिनों में सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि गुजारने वाले मुशाफिरों को ये मुहैया कराए जाएंगे। यह कार्य भी निगम द्वारा गठित किए गए स्व सहायता समूहों के माध्यम से ही संचालित होंगे। जिसके तहत ठंड के दिनों में प्रमुख स्थलों पर कंबल की व्यवस्था की जाएगी। इन कंबलों के रखरखाव के लिए पांच से दस रुपए के बीच किराया भी स्व सहायता समूह के लोग ले सकेंगे। -- ----- सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बर्तन बैंक इसका विकल्प बन सकता है। इसे लागू करने को लेकर विचार किया जा रहा है। प्रयास है कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से यह कार्य कराया जाए। सभाजीत यादव, आयुक्त नगर निगम

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story