रीवा

बड़ी खबर : बीहर नदी के किनारे लगेगी चौपाटी, 4 KM ऐरिया में होगी वोटिंग, बहुत कुछ होगा ख़ास, पढ़िये : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:06 AM GMT
बड़ी खबर : बीहर नदी के किनारे लगेगी चौपाटी, 4 KM ऐरिया में होगी वोटिंग, बहुत कुछ होगा ख़ास, पढ़िये : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। शहर के बीच मनोरंजन स्थल विकसित करने के लिए नगर निगम कार्ययोजना बना रहा है। बीहर नदी के किनारे खाली पड़े स्थान का सौंदर्यीकरण कर पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए कुछ दिन पहले नगर निगम के अधिकारियों ने नदी और उसके किनारे के हिस्से का भ्रमण किया था। जहां पर पर्यटन की संभावनाओं का सर्वे किया गया था, अब कार्ययोजना बनाई जा रही है कि यहां कौन से स्थल विकसित किए जाएं कि लोगों का आना-जाना बना रहे।

बीहर नदी शहर के मध्य से गुजरी है, इसके दोनों हिस्सों के ग्रीन बेल्ट एरिया का सौंदर्यीकरण किया जाना है। निगम के अधिकारियों ने सर्वे के बाद कई आर्किटेक्ट से संपर्क किया है और कहा है कि नदी के किनारे पार्क, चौपाटी एवं अन्य मनोरंजन से जुड़े स्थल विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार किए जाने के लिए कहा है।

4 किलोमीटर एरिया में बोटिंग नगर निगम के आयुक्त ने सप्ताह भर पहले अधिकारियों के साथ नदी का भ्रमण किया था। जिसमें निपनिया से लेकर अजगरहा बायपास तक करीब आठ किलोमीटर एरिया में नदी का भ्रमण किया है। जिसमें निपनिया से लेकर बाबाघाट तक के हिस्से में नदी के भीतर चट्टानें कई जगह हैं, यहां पर नाव चलाने के लिए पहले नदी की गहराई को व्यवस्थिति करना होगा। वहीं उन्नत विक्रम पुल से लेकर करहिया पुल और अजगरहा बायपास तक करीब चार किलोमीटर का हिस्सा जहां पर हर समय गहरा पानी रहता है। यहां पर नाव चलाने के लिए तैयारी की गई है। इससे शहर के साथ ही शहर के बाहर के भी पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

रिवरफ्रंट का कार्य भी जल्द होगा प्रारंभ बीहर नदी में पहले से ही बाबाघाट से लेकर राजघाट तक करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से रिवरफ्रंट बनाए जाने की योजना है। यहां पर जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसमें नदी के किनारे पार्क, घाट आदि के साथ ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बीहर नदी में बाबाघाट से लेकर राजघाट तक दोनों पाटों में पक्का निर्माण होना है। इसकी लंबाई 1.6 किलो मीटर की बताई गई है। इसमें पचमठा आश्रम के पास अतिरिक्त निर्माण भी कराया जाना है। यहां पर आने वाले लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कार्य कराए जाएंगे। दावा किया गया है कि लखनऊ, साबरमती के बाद यह तीसरा सबसे आकर्षक रिवरफ्रंट होगा।

- नदी किनारे अवैधानिक निर्माण की बाधा नदी के दोनों किनारों में कई जगह अवैधानिक रूप से निर्माण किए गए हैं। सैकड़ों की संख्या में पक्के निर्माण किए गए हैं, जिसकी वजह से नए प्रोजेक्ट में समस्या उत्पन्न होगी। अतिक्रमण चिन्हित करने से पहले ही विरोध किए जाने के संकेत दिए जा रहे हैं। निगम प्रशासन का तर्क है कि जहां जिस तरह के कार्रवाई की जरूरत होगी उसे पूरा करेंगे, अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। -- शहर के भीतर प्राकृतिक दृश्य ऐसे हैं जिन्हें विकसित किया जा सकता है। बीहर नदी में करीब आठ किलोमीटर का भ्रमण किया है। बड़े हिस्से में बोटिंग की संभावना है। जल्द बोङ्क्षटग प्रारंभ कराएंगे, साथ ही चौपाटी के साथ ही सौंदर्यीकरण भी कराएंगे। सभाजीत यादव, आयुक्त नगर निगम

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story