रीवा

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, मध्यप्रदेश के हिस्से में आया ये...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
बड़ी खबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, मध्यप्रदेश के हिस्से में आया ये...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया है, वहीं राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया है। निर्मला सीतारमण को वित्त विभाग का जिम्मा दिया गया है। यह पहली बार है जब किसी महिला को वित्त मंत्री बनाया गया है। मध्यप्रदेश के थावर चंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्रालय दिया गया है।

मोदी कैबिनेट में शामिल पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर विदेश मंत्री बनाया गया है। रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री बनाए गए हैं। नितिन गडकरी को परिवहन मंत्रालय दिया गया है। स्मृति इरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का जिम्मा दिया है। पियूष गोयल को रेल मंत्रालय दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि मंत्री बनाया गया है। मध्यप्रदेश के दमोह से सांसद प्रहलाद पटेल को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय दिया गाय है। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद धर्मेंद्र प्रधान को फिर से पेट्रोलियम मंत्रालय दिया गया है। वहीं मंडला से सांसद राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को इस्पात मंत्रालय दिया गया है।

यह है मोदी का मंत्रिमंडल ----------------------

  1. राजनाथ सिंह- लखनऊ (उत्तर प्रदेश) - रक्षा मंत्रालय
  2. अमित शाह- गांधी नगर (गुजरात)- गृह मंत्रालय
  3. नितिन गडकरी- नागपुर (महाराष्ट्र)- परिवहन
  4. डीवी सदानंद गौड़ा- बेंगलुरु उत्तर (कर्नाटक)- रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
  5. निर्मला सीतारमण- राज्यसभा सदस्य- वित्त मंत्रालय
  6. रामविलास पासवान- चुनाव नहीं लड़ा
  7. नरेंद्र सिंह तोमर- मुरैना (मध्य प्रदेश)- कृषि मंत्रालय
  8. रविशंकर प्रसाद- पटना साहिब (बिहार)- कानून मंत्रालय
  9. हरसिमरत कौर बादल- बठिंडा (पंजाब)
  10. थावरचंद गहलोत- राज्यसभा सदस्य- सामाजिक न्याय मंत्रालय
  11. एस जयशंकर- पूर्व विदेश सचिव- विदेश मंत्रालय
  12. रमेश पोखरियाल निशंक- हरिद्वार (उत्तराखंड)
  13. अर्जुन मुंडा खूंटी- (झारखंड)
  14. स्मृति ईरानी- अमेठी (उत्तर प्रदेश)- महिला एवं बाल विकास
  15. हर्षवर्धन- चांदनी चौक (दिल्ली)
  16. प्रकाश जावड़ेकर- राज्यसभा सदस्य- सूचना एवं प्रसारण
  17. पीयूष गोयल- राज्यसभा सदस्य- रेल मंत्रालय
  18. धर्मेंद्र प्रधान- राज्यसभा सदस्य -पेट्रोलियम मंत्रालय
  19. मुख्तार अब्बास नकवी- राज्यसभा सदस्य
  20. प्रहलाद जोशी- धारवाड़ (कर्नाटक)
  21. महेंद्रनाथ पांडेय- चंदौली (उत्तर प्रदेश)
  22. अरविंद सावंत- मुंबई दक्षिण (महाराष्ट्र)
  23. गिरिराज सिंह- बेगूसराय (बिहार)
  24. गजेंद्र सिंह शेखावत- जोधपुर (राजस्थान)

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ---------------------- संतोष गंगवार- बरेली (उत्तर प्रदेश) राव इंद्रजीत सिंह- गुड़गांव (हरियाणा) श्रीपद नाइक- उत्तर गोवा (गोवा) जीतेंद्र सिंह- उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) किरेन रिजिजू- अरुणाचल पश्चिम प्रहलाद पटेल- दमोह (मध्य प्रदेश) आरके सिंह- आरा (बिहार) हरदीप पुरी- राज्यसभा सदस्य मनसुख मांडविया- राज्यसभा सदस्य

राज्य मंत्री ----------------------

  1. फग्गन सिंह कुलस्ते- मंडला (मध्य प्रदेश)- इस्पात मंत्रालय
  2. अश्विनी चौबे- बक्सर (बिहार)
  3. अर्जुन राम मेघवाल- बीकानेर (राजस्थान)
  4. वीके सिंह- गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
  5. कृष्णपाल गुर्जर- फरीदाबाद (हरियाणा)
  6. रावसाहेब दानवे- जालना (महाराष्ट्र)
  7. जी किशनरेड्डी- सिकंदराबाद (तेलंगाना)
  8. पुरुषोत्तम रुपाला- राज्यसभा सदस्य
  9. रामदास आठवले- राज्यसभा सदस्य
  10. साध्वी निरंजन ज्योति- फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
  11. बाबुल सुप्रियो- आसनसोल (बंगाल)
  12. संजीव बालियान- मुज़फ्फ़रनगर (उत्तर प्रदेश)
  13. संजय धोत्रे- अकोला, महाराष्ट्र
  14. अनुराग ठाकुर- हमीरपुर, हिमाचल
  15. सुरेश अंगड़ी- बेलगाम, कर्नाटक
  16. नित्यानंद राय- उजियारपुर (बिहार)
  17. रतन लाल कटारिया- अंबाला (हरियाणा)
  18. वी मुरलीधरन- राज्यसभा सदस्य
  19. रेणुका सिंह सरुता- सरगुजा (छत्तीसगढ़)
  20. सोम प्रकाश- होशियारपुर (पंजाब)
  21. रामेश्वर तेली- डिब्रूगढ़ (असम)
  22. प्रताप चंद्र सारंगी- बालासोर (ओडिशा)
  23. कैलाश चौधरी- बाड़मेर (राजस्थान)
  24. देबश्री चौधरी- रायगंज (बंगाल)
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story