रीवा

बड़ी खबर : धारा 144 का उल्लंघन करने पर रीवा के 37 युवको को किया गया गिरफ्तार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:11 AM GMT
बड़ी खबर : धारा 144 का उल्लंघन करने पर रीवा के 37 युवको को किया गया गिरफ्तार
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। जिले में लागू धारा 144 का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तय कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गुरुवार कि सुबह 11ः30 बजे मानस भवन के पास रैली निकाल रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की रैली निकाल रहे आधा सैकड़ा युवा एक साथ एकत्रित हैं। जिस पर पुलिस मानस भवन के पास उन्हें रोकने का प्रयास करने लगी जबकि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आगे बढ़ने के लिए जोर आजमाइश लगाते हुए आगे बढ़ने लगे, इसी बीच मौजूद सीएसपी और तहसीलदार ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस वाहन बैठा लिए और सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़कर कंट्रोल रूम ले गई। जंहा कानून के तहत कारवाई की है।

37 कार्यकर्ता 151 के तहत गिरफ्तारः प्रदेश सहित रीवा में लागू धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने रैली जुलूस निकाल रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों एवं सहित 37 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस कंट्रोल रूम में इस कारवाई के बाद गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को मुचलके के पर पुलिस ने रिहा कर दिया।

प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का लगा रहे थे नारा : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस पार्टी की सरकार के खिलाफ शहर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि 1 साल का समय प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार का पूरा हो गया लेकिन हर वादे पर यह सरकार विफल रही है और इसके विरोध में भाजयुमो द्वारा रैली निकालकर जनमानस के बीच सरकार की कमियों को बताने का प्रयास किया जा रहा था जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जबकि शांतिपूर्वक तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर शहर में रैली निकाल रहे थे।

1 सप्ताह तक लगाई गई है रोक : नागरिकता संशोधन विधेयक कानून लागू होने के बाद देश भर में हो रहे हिंसक आंदोलन को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने जहां 1 सप्ताह तक प्रदेश में किसी भी तरह की धरना आंदोलन रैली सभा आदि पर रोक लगा रखी वही जारी आदेश का पालन कराने के लिए धारा 144 भी लागू की गई है।

भाजयुमो कार्यकर्ता धारा 144 का उल्लंघन करते हुए अपना यह जुलूस शहर में निकाल रहे थें। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story