रीवा

बस एवं कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर, आधा दर्जन जख्मी, दो गंभीर : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:12 AM GMT
बस एवं कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर, आधा दर्जन जख्मी, दो गंभीर : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा REWA. बस एवं कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवा भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना पनवार थाना अंतर्गत रामबाग के पास शाम 7 बजे हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी।

जानकारी के अनुसार गहरवार ट्रेवल्स की लाडो बस गुरुवार को शाम सात बजे के लगभग जवा से डभौरा की ओर जा रही थी। वह जैसे ही रामबाग के ज्योतिबाराव विद्यालय के सामने पहुंची उसी समय कार से सीधे टकरा गई। जिससे कार सवार चार लोगों सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

इस घटना में कार का ड्राइवर महेश कुशवाहा पिता राधिका कुशवाहा (35) निवासी ग्राम रामबाग और उनकी पत्नी अनु कुशवाहा उम्र (32) की हालत नाजुक बताई जा रही है। इनके अलावा आंनद सिंह अंदवा, शिवकुमार कोल एवं माजन निवासी एक और व्यक्ति घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पनवार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार के अंदर से किसी तरह निकालकर 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवा भेजा गया।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्तपाल पहुंंचाया गया और सड़क से जाम हटाया गया है। जवा अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। महेश कुशवाहा और उनकी पत्नी को गंभीर चोट होने पर संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अन्य घायलों को जवा में ही रखा गया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story