रीवा

प्रभारी मंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 1341 लोगों ने लिया कांग्रेस के विशाल स्वास्थ्य शिविर का लाभ : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
प्रभारी मंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 1341 लोगों ने लिया कांग्रेस के विशाल स्वास्थ्य शिविर का लाभ : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

200 लोगो के बने आयुष्मान कार्ड, टीवी, शुगर, वीपी, एक्सरे जांच के साथ निःशुल्क प्राप्त किये दवा- स्वास्थ्य शिविर ही पीड़ित मानवता की अच्छी सेवा - कमिश्नर डाॅ भार्गव रीवा 01 मार्च 2020। मध्य प्रदेश शासन के सामाजिक न्याय मंत्री एवं जिले के पालक मंत्री लखन घनघोरिया जी के जन्मदिन पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू व ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत के मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के मनशा अनुसार सभी को स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से शहर के घोघर स्थित श्रम कल्याण मैदान में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस, आशा केयर एवं सामाजिक निःशक्तजन विभाग के सहयोग से किया, गया शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त डॉ0 अशोक कुमार भार्गव जी, जिला कलेक्टर रीवा बसंत कुर्रे जी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा जी उपस्थित रहें, जिन्होंने शिविर आयोजन के लिए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष व उनकी टीम को बधाई देते हुए प्रभारी मंत्री के लंबी उम्र की कामना करते हुए शहर के लोगों के स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना की, इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ0 अशोक कुमार भार्गव ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा का सबसे अच्छा माध्यम स्वास्थ्य शिविर है, मनाव स्वस्थ तभी रह सकता है जब उसका आचार-विचार, खान-पान सही हो इसके, लिए सही दिनचर्या, योग व सुबह-शाम की सैर करना आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अतिथियों का स्वागत जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत तथा आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने ज्ञापित किया।

सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुए विशाल स्वास्थ शिविर में 1341 लोगों ने पंजीयन कराकर टीवी, शुगर बीपी की जांच सहित मेडिसिन, नेत्र, दंत व अन्य बीमारियों का परीक्षण करा कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाॅ प्राप्त किया, साथ ही शिविर में 30 लोगों का निःशुल्क एक्सरे किया गया व 137 मोतियाबिंद के मरीज चयनित हुए जिनमें 13 मरीजों का ऑपरेशन रेडक्रॉस के माध्यम से किया जाएगा, शिविर दौरान ही कैंसर के मरीजों का परीक्षण आशा केयर के माध्यम से हुआ, गरीब परिवारों का तीन सौ आयुष्मान कार्ड आवेदन प्राप्त कर पंजीयन किया गया, साथ ही एक विकलांग बच्ची को निःशक्तजन विभाग की ओर से संभागीय आयुक्त भार्गव जी के कर कमलों से ट्राई साइकिल दी गई व कई मरीजों को ट्राई स्किल वाकर हाथ पैर के लिए पंजीकृत किया गया, शिविर में रेडक्रॉस के चेयरमैन प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर सज्जन सिंह, अमीर खान, पूर्व चेयरमैन डीपी सिंह, डॉ विनोद श्रीवास्तव ने भी उपस्थित रहकर आयोजकों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दिया व हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिए।

शिविर में डॉक्टर श्रीमती पद्मावती पाण्डेय, डॉ सुनील अवस्थी दंत चिकित्सक डॉ0 हेमराज सिंह, डॉ0 सियाराम सिंह, डॉ0 साजिया परवीन, डॉ0 मनोज सिंह, डॉ0 अनुराग शर्मा, डॉ0 वीरेंद्र, प्रसाद डॉ0 केसी पटेल, प्रमोद तिवारी, डॉ राघवेंद्र सिंह, डॉ0 वाल राम सिंह उईके, डॉ0 अर्पिता सिंह चैहान, नरेंद्र डॉ0 ईशान गोयल, डॉ0 तारिक अंसारी, डॉ विमल, समरीन अली, डॉ अनंत शर्मा, श्रीमती आकांक्षा पाठक, नदीम अहमद, मोनिका त्रिपाठी, उपेंद्र शुक्ला, पंकज शुक्ला, प्रतिभा शुक्ला, कुमकुम सिद्दीकी, फिरोज खान, रवि भारती, अभिषेक भारती सहित रेडक्रास के सभी विभागों के डॉक्टर, आशा केयर सेंटर के चिकित्सक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष अकबर निजामी, मखदूम खान, श्रीप्रकाश तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मिश्रा, मनीष नामदेव, सेवादल अध्यक्ष निशांत सिंह बघेल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान, एनएसयूआई अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल, आनन्द कुशवाहा, राजेश नामदेव, मोहसिन खान, उमेश वर्मा, सोहन सिंह, अमृतलाल मिश्रा, श्याम निरंकारी, मुस्तहाक खान, वसीम राजा, राजू निरंकारी, दिलीप ठारवानी, समाजसेवी महेश ठारवानी, मनीष गुप्ता, मुस्ताक, गोविंद तिवारी लियाकत अली सागर कछवाह साबिर खान प्रवीण सिंह सौरभ शुक्ला विशाल प्रभात आसिफ खान तनवीर खान घनश्याम भाई विनय सोनकर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी गण व समाजसेवी गण उपस्थित रहकर शिविर में विशेष योगदान दिए कार्यक्रम दौरान ही प्रभारी मंत्री के जन्मदिन का नासिर खान के विशेष इच्छा पर केक काटकर उपस्थित जनों के बीच खुशी का इजहार करते हुए प्रभारी मंत्री के दीर्घायु की कामना ईश्वर से की गई।

Next Story