रीवा

पुलिस दिखावे के लिए करती है कार्रवाई, जोरो से चल रहा सट्टा कारोबार, न्यायालय के सामने खुलकर चल रहा सट्टा बाजार : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
पुलिस दिखावे के लिए करती है कार्रवाई, जोरो से चल रहा सट्टा कारोबार, न्यायालय के सामने खुलकर चल रहा सट्टा बाजार : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। शहर में सट्टे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। इस कारोबार से लगे लोगों के हौसले इतने बुलंद हंै कि अब दिनदहाड़े जहां खुले मैदानों में सट्टा पर्ची काटी जा रही है, वहीं न्यायालय के सामने भी सट्टा खिलवाया जा रहा है। कुछ ऐसी तस्वीरें जागरण के कैमरे में कैद हुई हंै, जिन्हें देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि पुलिसिया कार्रवाई कितनी कड़ाई से की जा रही है। एक और जहां सट्टा, जुआ, भू- माफिया के खिलाफ सरकार कार्यवाही करने का दम भर रही है, वहीं खुलेआम जुआरी और सटोरियों के द्वारा किया जा रहा कारोबार उन दावों का मुंह चिढ़ा रहा है।

जिला न्यायालय के सामने संतोष नाम का व्यक्ति खुलेआम पान की दुकान में सट्टा पर्ची काटता है, जिसकी दुकान में सिविल लाइन पुलिस खुद अपना हिस्सा लेने पहुंचती है। वहीं बिछिया थाना से महज 500 मीटर दूर तोपखाना प्रथमिक विद्यालय के सामने अपना सट्टा पर्ची काटने का अड्डा बनाया है। वही महाजन टोला से लक्ष्मणबाग मुक्तिधाम की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे खुलेआम पेड़ों के नीचे बैठकर सट्टा पर्ची काटी जा रही। इनके ठिकानों की सूचना पुलिस को न तो मुखबिर दे रहा है और ना ही पुलिस को दिखाई दे रहे। इसी कड़ी में निपनिया में वसीम खान टोपी वाला भी है जो कभी कांग्रेस ेनेता बन जाता है। उस पर अभी हाल ही में एक छात्रा ने छेडख़ानी का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद नाम मात्र की कार्यवाही कर सभी थाना प्रभारियों ने खानापूर्ति कर अपनी जवाबदारी पूरी कर ली है।

Next Story