रीवा

पहले ग्वालियर में किया बलात्कार फिर रीवा में इस तरह 3 महीने बाद महिला ने ऐसे खोली पोल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:01 AM GMT
पहले ग्वालियर में किया बलात्कार फिर रीवा में इस तरह 3 महीने बाद महिला ने ऐसे खोली पोल
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

ग्वालियर शहर की बहोडापुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में रामदास घाटी पर रहने वाले एक युवक जयदेव बाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। गुदड़ी मोहल्ले में रहने वाली एक युवती के साथ आरोपी जयदेव कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। युवक की पड़ोसी होने के नाते उसकी आरोपी से पहचान थी।

महिला ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

बता दें कि शादी हो जाने के बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा, और पति का घर छोड़ कर अपने साथ रहने को मजबूर करने लगा था। विरोध करने पर युवती को वह बदनाम करने की धमकी दे रहा था। करीब 3 महीने उत्पीड़न झेलने के बाद महिला ने आखिरकार अपने परिजनों को घटना बता दी। जानकारी मिलने पर परिजनों ने बहोडापुर थाने में आरोपी जयदेव वाल्मीकि की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पता चला है कि आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर एक बार रीवा भी ले गया था। वहां भी जयदेव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story