रीवा

पहली बार गुस्से में आये रीवा कलेक्टर, यूनियन बैंक मुख्य ब्रांच व इलाहाबाद बैंक सिविल लाइन शाखा होंगी सीज

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
पहली बार गुस्से में आये रीवा कलेक्टर, यूनियन बैंक मुख्य ब्रांच व इलाहाबाद बैंक सिविल लाइन शाखा होंगी सीज
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जिले में कम प्रगति होने पर कलेटर बसंत कुर्रे ने बैंकर्स के साथ विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बैंकों द्वारा लक्ष्य पूर्ति न करने पर सत तेवर अपनाते हुए तहसीलदार हुजूर को यूनियन बैंक अनंतपुर, यूनियन बैंक मुय ब्रांच रीवा व इलाहाबाद बैंक सिविल लाइन शाखाओं को सीज करने के निर्देश दिये। कलेट्रेट के मोहन सभागार में कलेटर ने मुयमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुयमंत्री स्वरोजगार योजना, मुय मंत्री आर्थिक कल्याण योजना व प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन कार्यक्रम में अब तक विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत व वितरित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बैंकर्स शासकीय योजनाओं का लाभ देकर मानवीय जिमेदारी का भी निर्वहन करें ताकि हितग्राहियों को आर्थिक सुरक्षा व सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सके।

जिस व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा उनकी आने वाली पीढ़ी भी आर्थिक रूप से सक्षम होगी। कलेटर ने कहा कि मुयमंत्री का संकल्प है कि युवाओं को स्वरोजगार मिले और वह स्वावलंबी बनें साथ ही इन योजनाओं का लाभ लेकर गरीब व जरूरतमंद हितग्राही आत्म निर्भर बनें। कलेटर ने बैठक में कार्य न करने वाले बैंक के मुय महाप्रबंधक से भोपाल दूरभाष पर चर्चा कर जिले में कम प्रगति के बारे में अपनी नाराजगी व्यक्त की तथा अपेक्षा की कि वह संबंधित बैंकर्स को शासकीय योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देशित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बैंक बिना वाजिव कारण के प्रकरण वापस न करें तथा यदि बैंक प्रकरण स्वीकृत करने में आनाकानी करे तो उस बैंक से शासकीय योजनाओं की जमा राशि वापस लेकर अन्य बैंक में जमा करायी जाय। कलेटर ने कहा कि शासकीय योजनाओं में कार्य न करने वाले बैंक के विरूद्ध उनके उच्च स्तरीय अधिकारी को लेख किया जाय।

नहीं दिया लोन तो डिपाजिट वापस

बैठक में मुय कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने कहा कि प्रकरणों की स्वीकृति व वितरण न करने वाले बैंक से राशि वापस लेकर अच्छा कार्य करने वाले बैंक में जमा करायी जायेगी। उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि 5 मार्च तक लक्ष्य की पूर्ति अनिवार्यत: करें। उन्होंने भलुहा यूनियन बैंक से शासकीय योजनाओं में जमा राशि वापस लेने के निर्देश दिये। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र यू.बी. तिवारी ने मुयमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं की बैंकवार अद्यतन प्रगति से अवगत कराया।

Next Story