रीवा

पत्नी के साथ ससुराल गए युवक की संदिग्ध मौत : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
पत्नी के साथ ससुराल गए युवक की संदिग्ध मौत : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। पत्नी के साथ ससुराल घूमने गए युवक की अचानक तबीयत बिगडऩे और मौत हो जाने के बाद परिजनों ने युवक की मौत पर शंका व्यक्त की है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कही है। जानकारी के अनुसार सोनू केवट पिता रामेश्वर केवट 29 वर्ष निवासी लक्ष्मणपुर धाना बिछिया अपनी ससुराल लालपुर थाना अमरपाटन 4 दिन पहले पत्नी मीना के साथ घूमने गया था। सोमवार शाम परिजनों को सूचना मिली कि शालू की तबीयत खराब हो गई है, जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया जा रहा है। जब तक युवक के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शव पीएम घर में रखा था। मृतक के पिता ने बताया कि वह पत्नी के साथ ससुराल गया था, उसको किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी।

ससुराल वालों ने किसी प्रकार की बीमारी की सूचना भी नहीं दी। मौत के बाद बताया गया कि अमरपाटन के संजीवनी अस्पताल में भी उसका उपचार कराया गया था और जब घर के लोग अस्पताल पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। उसकी मौत संदेहास्पद है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कही है। युवक की मौत के कारणों पर पर्दा डालते हुए बिछिया पुलिस और मृतक की पत्नी के साथ ससुराल वाले छुपते नजर आए।

Next Story