रीवा

पंचायत आरक्षण : 9 जनपदों में 5 महिलाओं के लिए आरक्षित, जानिए...: REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:12 AM GMT
पंचायत आरक्षण : 9 जनपदों में 5 महिलाओं के लिए आरक्षित, जानिए...: REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा REWA :. जिला व जनपद पंचायत सदस्यों और जनपद अध्यक्षों के के निर्वाचन क्षेत्र आरक्षण की प्रक्रिया गहमा-गहमी के बीच पूरी हो गई। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भोपाल में पूरी की जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों और जनपद पंचायत अध्यक्ष के वार्डों आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर बसंत कुर्रे और जिपं सीइओ अर्पित वर्मा ने पूरी की। जबकि जनपद सदस्यों के चुनाव क्षेत्र के आरक्षण की प्रक्रिया संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की अगुवाई में जनपद सीइओ व अन्य कर्मचारियों ने पूरी की। तीन दिन पहले पंचायतों के पंच व सरपंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

लॉटरी से निकाला महिलाओं का आरक्षण जिला पंचायत सदस्यों के वार्ड के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले अजा-अजजा के लिए आरक्षित की गईं। आरक्षण की प्रक्रिया का चक्र वर्ष 1994 से लेकर वर्ष 2014 के बीच से लिया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर चक्रानुसार किया गया। इसके रोस्टर के अनुसार महिलाओं का आरक्षण पूरा करने के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में महिला एससी के लिए आरक्षित हो गई है। इसी तरह अनुसूचित जन जाति के पुरूष वर्ग के लिए वार्ड-एक को लेकर भी माथपच्ची करना पड़ा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के लिए पांच-पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव क्षेत्रों का आरक्षण अनुसूचित जाति वार्ड- 3, 13, (महिला 8, 24, 29) अनुसूचित जनजाति, वार्ड- 20, 23 (महिला 1, 31, 32) अति पिछड़ा वर्ग, वार्ड-5, 17, 27, 30 (महिला 21, 25, 26, 28) अनारक्षित (सामान्य ), वार्ड- 2, 9, 10, 11, 12, 14, 15, 16 (महिला 4, 6, 7, 18, 19, 22) ------------------------- जनपद पंचायत अध्यक्ष रीवा-ओबीसी (महिला) रायपुर कर्चुलियान एससी (पुरूष) गंगेव ओबीसी (पुरूष) त्योंथर सामान्य (महिला) सिरमौर एससी (महिला) जवा सामान्य (महिला) नईगढ़ी सामान्य (पुरूष) मऊगंज एसटी (महिला) हनुमना सामान्य (पुरूष )

चार जनपद पंचायतें अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित जिले में कुल 9 जनपद पंचायतें हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार जपं अनारक्षित हो गई। जबकि दो अजा व एक अजजा वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। इसके अलावा ओबीसी के लिए दो जनपद आरक्षित हैं। सिरमौर और रायपुर कर्चुलियान अनुसूचित जाति (अजा )के लिए आरक्षित हो गई है। सिरमौर अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हो गई । इसी तरह मऊगंज अनुसूचित जनजाति (अजजा) के लिए आरक्षित हुई। जबकि रीवा और गंगेव अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। जिसमें रीवा जनपद अति पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो गई है। इसी तरह त्योंथर, जवा, नईगढ़ी और हनुमना अनारक्षित है। जिसमें त्योंथर और जवा अनारक्षित महिला हो गई हैं।

जनपद पंचायतों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण रीवा जनपद पंचायत अनुसूचित जाति वार्ड-1, 6 (महिला 7, 23) अनुसूचित जनजाति, वार्ड- 4, (महिला 14, 19) अति पिछड़ा वर्ग, वार्ड- 3, 9, 21, (महिला 8, 17, 25) अनारक्षित (सामान्य ) वार्ड- 2, 5, 10, 11, 12, 15, 18, (महिला 5, 13, 16, 20, 22, 24)

रायपुर कर्चुलियान पंचायत अनुसूचित जाति, वार्ड- 2, 22, (महिला 3, 21 ) अनुसूचित जनजाति, वार्ड-16, (महिला 13, 15) अति पिछड़ा वर्ग, वार्ड- 7, 18, 19, (महिला 9, 14, 17,) अनारक्षित (सामान्य ) वार्ड- 8, 10, 11, 20, 23, 24 (महिला 1, 4, 5, 6, 12, 25)

सिरमौर जनपद पंचायत अनुसूचित जाति, वार्ड- 3, 9, 25, (महिला 5, 17) अनुसूचित जनजाति वार्ड- 2, 11, (महिला 1, 23) अति पिछड़ा वर्ग, वार्ड-13, 14, 15, (महिला 19, 20, 22) अनारक्षित (सामान्य ) वार्ड- 4, 5, 16, 18, 21, (महिला 6, 7, 8, 10, 12, 24)

गंगेव जनपद पंचायत अनुसूचित जाति, वार्ड- 1, 16, (महिला 13, 23) अनुसूचित जनजाति, वार्ड- 2, (महिला 4, 14 ) अति पिछड़ा वर्ग वार्ड 7, 11, 21 (महिला 9, 12, 22) अनारक्षित (सामान्य ), वार्ड 5, 6, 18, 19, 24, 25 ( महिला 3, 8, 10, 15, 17, 20)

नईगढ़ी जनपद पंचायत अनुसूचित जाति -वार्ड-6, 22, (महिला 2, 3, 13 ) अनुसूचित जनजाति वार्ड- 15, (महिला 20 ) अति पिछड़ा वर्ग- वार्ड-9, 14, 21, ( महिला 7, 11, 18) अनारक्षित (सामान्य ) वार्ड- 1, 8, 10, 12, 17, 19, (महिला 4, 5, 16, 23, 24)

मऊगंज जनपद पंचायत अनुसूचित जाति वार्ड-7, 18 (महिला 1, 12) अनुसूचित जनजाति, वार्ड-9, (महिला 20, 25) अति पिछड़ा वर्ग, वार्ड- 3, 6, 21 (महिला 8, 14, 23) अनारक्षित (सामान्य ), वार्ड- 5, 10, 11, 16, 17, 19, 24 (महिला 2, 4, 13, 15, 17, 22)

हनुमना जनपद पंचायत अनुसूचित जाति वार्ड-14, 17, (महिला 1, 2,) अनुसूचित जनजाति, वार्ड-8, 9, 22, (महिला 24, 25) अति पिछड़ा वर्ग, वार्ड- 10, 11, 23 (महिला 12, 16, 20) अनारक्षित (सामान्य ), वार्ड- 3, 4, 6, 13, 18, (महिला 5, 7, 15, 19, 21)

जवा जनपद पंचायत अनुसूचित जाति वार्ड-11, 19 (महिला 7, 21) अनुसूचित जनजाति वार्ड- 2, 4 (महिला 1, 3) अति पिछड़ा वर्ग, वार्ड-5, 18, 20 (महिला 8, 12, 16) अनारक्षित (सामान्य ) वार्ड-6, 9, 13 23, (महिला 10, 14, 15, 17, 22)

त्योंथर जनपद पंचायत अनुसूचित जाति वार्ड-14 (महिला 7, 16) अनुसूचित जनजाति वार्ड-2, 8, (महिला 1, 3, 12) अति पिछड़ा वर्ग वार्ड-4, 6, 23 (महिला-5, 9, 18 ) अनारक्षित (सामान्य ) वार्ड-10, 13, 15, 22, 24, 25 (महिला 11, 17, 19, 20 21)

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story