रीवा

नाटक कंपनी लेकर रीवा गए थे ऋषि कपूर के दादा, वहां के आईजी की बेटी इतनी पसंद आई कि बहू बनाने का फैसला कर लिया था

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:01 AM GMT
नाटक कंपनी लेकर रीवा गए थे ऋषि कपूर के दादा, वहां के आईजी की बेटी इतनी पसंद आई कि बहू बनाने का फैसला कर लिया था
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन सोमवार (1 अक्टूबर) को हुआ। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में रणधीर कपूर ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "आज सुबह 5 बजे मेरी मां नहीं रहीं। उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया था। उनका बुढ़ापा भी एक कारण था। उनके अचानक चले जाने से हम सदमे में हैं।" बता दें कि कृष्णा 87 साल की थीं 1946 में कृष्णा मल्होत्रा ने राज कपूर से शादी की थी। दोनों की शादी के पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। आज आपको बताते हैं कि दोनों का रिश्ता आखिर कैसे तय हुआ था।

खबरों की मानें तो रीवा के लोगों को रंगमच से रूबरू कराने के लिए पृथ्वीराज कपूर अपनी नाटक कंपनी लेकर रीवा गए थे। उनके साथ दोनों बेटे राजकपूर और शम्मी कपूर भी थे। शम्मी उस समय 15 साल के और राजकपूर 22 साल के।

- जिस वक्त पृथ्वीराज कपूर नाटक कंपनी लेकर रीवा पहुंचे थे। उस वक्त रीवा के आईजी करतार नाथ मल्होत्रा थे। ऐसे में पृथ्वीराज कपूर की देखरेख से लेकर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आईजी को सौंपी गई थी। इस दौरान पृथ्वीराज कपूर और करतार नाथ के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। इस दोस्ती का नतीजा ये हुआ कि पृथ्वीराज ने अपने बेटे राज कपूर की शादी करतार नाथ की बेटी कृष्णा के साथ तय कर दी थी।

- राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी मई, 1946 में रीवा में हुई थी। राज कपूर की बारात रीवा आई थी। शादी सरकारी बंगले में हुई।

इसलिए बेटी का नाम रखा रीमा राजकपूर और कृष्णा कपूर ने अपनी बेटी का नाम रीवा से प्रभावित होकर 'रीमा' रखा था। दोनों के तीन बेटों के अलावा दो बेटियां भी हैं ऋतू नंदा और रीमा जैन। फिल्मी दुनिया के पॉपुलर स्टार्स रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर उनके पोते-पोती हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story