
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- दुकानों में घुसी पुलिस...
दुकानों में घुसी पुलिस से दुकानदारों में हड़कंप : REWA NEWS

रीवा। सोमवार की दोपहर अचानक शहर के आधा दर्जन थाना प्रभारियों के साथ नगर पुलिस अधीक्षक ने दुकानों में दबिश दी तो अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। किसी बड़ी कार्रवाई की आशंका के चलते लोगों का मजमा लग गया। वही धड़ाधड़ पान की दुकानों में घुसी पुलिस से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदारों से तंबाकू सिगरेट, काफी मात्रा में पाउच ज़त कर नोटिस थमा दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को शिकायत मिली थी कि शिक्षण संस्थानों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री जोरों पर चल रही है। जिसके तहत सोमवार को दोपहर नगर पुलिस अधीक्षक शिवेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली ओंकार तिवारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा, विश्वविद्यालय थाना प्रभारी पीयूष चालर्स, समान थाना प्रभारी शिव पूजन मिश्रा , अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और बिछिया थाना प्रभारी के बल के साथ संयुक्त कार्यवाही की गई।इस दौरान दुकान दारो से सिगरेट व तंबाकू भारी मात्रा में जप्त की गई ।
जिसकी कुल कीमत 30200 बताई जाती है । साथ ही बिक्री करने वालों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद विज्ञापन तथा व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन और वितरण का विनिमय अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र:घोघर कन्या विद्यालय के बगल में विलायत हुसैन पिता लियाकत हुसैन की दुकान से 30 पैकेट तंबाकू जप्त की गई सिविल लाइन थाना क्षेत्र: मार्तंड क्रमांक 2 थाना के बगल में दुकानदार लल्ली गोस्वामी से 25 पैकेट तंबाकू 10 पैकेट सिगरेट, चौरसिया पान सेंटर17 पैकेट तंबाकू 14 पैकेट सिगरेट, नीरज शुला 8 पैकेट सिगरेट 12 पैकेट तंबाकू, थाना विश्वविद्यालय: एमबीए कॉलेज के बगल में सांची पार्लर से 10 पैकेट, सिगरेट 12 पैकेट, बीड़ी 7, पैकेट तंबाकू शुला पान सेंटर से 12 पैकेट सिगरेट, 7 पैकेट बीड़ी, तिवारी किराना स्टोर एमबीए कॉलेज के पास दुकानदार जितेंद्र तिवारी 8 पैकेट सिगरेट, 12 पैकेट तंबाकू जत। थाना समान: चौरसिया पान सेंटर ज्योति स्कूल के सामने से 62 पैकेट सिगरेट, 37 पैकेट तंबाकू पाउच,18 पैकेट तंबाकू, गुप्ता किराना स्टोर समान प्राथमिक पाठशाला के पास से बीड़ी के 146 पैकेट, बजरंग छाप तंबाकू 13 पैकेट तथा 150 पाउच विमल तंबाकू जप्त की गई। थाना अमहिया: ज्ञानस्थली स्कूल के बगल में चौरसिया पान सेंटर से तंबाकू के 43 पैकेट, तंबाकू पाउच 20 पैकेट, पीके स्कूल के बगल में पान सेंटर की दुकान से तंबाकू 29 पाउच सिगरेट 10 पैकेट बीड़ी 8 पैकेट, राजहंस स्कूल के बगल में साहू पान सेंटर से बीड़ी 18 पैकेट तंबाकू 27 पैकेट सिगरेट 7 पैकेट तंबाकू पाउच 31 पैकेट जप्त किया गया। इस तरह सोमवार को की गई कार्रवाई्र में कुल 210 पैकेट सिगरेट, 226 पैकेट बीड़ी,189 पैकेट तंबाकू पाउच, 167 पैकेट अन्य तंबाकू पाउच जप्त किए गए है। पुलिस द्वारा दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। बताया गया है कि यह कार्रवई लगातार जारी रहेगी। शैक्षणिक संस्थाओं के पास जहां भी तंबाकू व ध्रूमपान की दुकाने मिलेगी उन पर कार्रवाई की जायेगी।




