
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- दिल्ली की जीत के बाद...
दिल्ली की जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने की अपने जड़े मजबूत, REWA में हुआ जिला कार्यालय का प्रारंभ

रीवा। आम आदमी पार्टी रीवा का कार्यालय शुभारंभ किया गया जिसमें कई सम्मानीय सदस्य उपस्थित हुये और पार्टी के विस्तार एवं आगामी कार्य योजना पे विस्तार से चर्चा हुई। दिल्ली श्रम मंत्री एवं म0प्र0 संगठन प्रभारी श्री गोपाल राय जी के निदेशानुसार म0प्र0 के आगामी निकाय चुनाव में आप प्रत्यासी उतारने का निर्णय लिया गया है। जिस तरह से दिल्ली आप सरकार ने मूल भूत सुविधाओं पर काम किया है उन कार्यों को म0प्र0 में लाने का काम किया जायेगा।
जहां रीवा में यह निर्णय लिया गया कि निम्न बिन्दुओं में कार्य किया जायेगा। प्रथम चरण में यह निर्धारित हुआ कि जो पुराने सदस्य हैं उनको फिर से पार्टी में सक्रिय करना, द्वितीय चरण में रीवा शहर में डोर टू डोर के माध्यम से नये सदस्य बनाये जायेंगे। तथा कुछ बुद्धजीवी व्यक्ति आम आदमी पार्टी के सम्पर्क में हैं जिन्हें पार्टी में लाने का काम किया जायेगा। यह सभी कार्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किये जायेंगे। एवं विशेष चौराहे में कैनओपी के माध्यम से सदस्यता पर्ची से सदस्य बनाये जायेंगे व 9871010101 पर मिस काल करने पर सदस्य हो जायेगे।
कार्यालय शुभारंभ में उपस्थित सदस्य राजीव सिंह परिहार, प्रमोद शर्मा, रवि मिश्रा, विजय तिवारी, अखिलेश शुक्ला, विजय मिश्रा, कमलेश्वर तिवारी, सुरेन्द्र विश्वकर्मा भैयालाल पटेल, सतीष तिवारी, मन्जुला सिंह, अंगद यादव, इन्द्रदेव सिंह, पुष्पेन्द्र पाण्डेय, नितिन मिश्रा, अतुल चतुर्वेदी, रामानन्द आचार्य गवध प्रसाद सिंह, श्रीकान्त तिवारी हरीशचन्द्र सिंह, शिवराज सिंह परिहार, नरेंद्र चतुर्वेदी ,ब्रम्हानन्द तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।




