रीवा

जानिये ऐसा क्या हुआ कि अचानक रीवा के पार्षद को हेलीकाप्टर में बैठा कर भोपाल ले गए मंत्री.| REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
जानिये ऐसा क्या हुआ कि अचानक रीवा के पार्षद को हेलीकाप्टर में बैठा कर भोपाल ले गए मंत्री.| REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह के रीवा अल्पप्रवास के दौरान नगर निगम के पार्षद उनसे मिलने पहुंचे। इस बीच कांग्रेस के अन्य नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के पार्षदों ने रीवा नगर निगम को विशेष पैकेज की मांग उठाई। इस बीच भोपाल रवाना होने से पहले मंत्री ने कहा कि किस तरह रीवा को बेहतर बनाया जा सकता है, इसकी जानकारी अधिकारियों से चर्चा करेंगे। पार्षद रामप्रकाश तिवारी डैडू शहर के लिए कुछ नए प्रोजेक्ट की बात कर ही रहे थे कि मंत्री ने उनको अपने साथ भोपाल चलने के लिए कहा और उनसे यात्रा के दौरान शहर की समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। पार्षद रामप्रकाश भी हेलीकाप्टर पर बैठ गए और भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस बीच नगर निगम की पूरी संरचना की जानकारी लेने के साथ ही पुराने प्रोजेक्ट के कामकाज के साथ ही नई संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। पार्षद रामप्रकाश ने बताया कि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि रीवा नगर निगम को जल्द ही नए प्रोजेक्ट दिए जाएंगे और मंत्री स्वयं यहां पर योजनाओं की जानकारी लेने के लिए आएंगे।

चुरहट से वापस लौटे थे मंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मां के तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनसे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ में दिग्विजय सिंह, उनके भाई लक्ष्मण सिंह, मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल भी साथ आए। विशेष विमान से हवाई पट्टी चोरहटा पहुंचे और यहां से चुरहट के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुए, वापस लौटने पर सभी विमान से भोपाल चले गए और जयवर्धन को हेलीकाप्टर से जाना था, इसी बीच वे कार्यकर्ताओं से मिलते रहे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story