रीवा

जानिए क्यों ! एक साथ 52 कर्मचारी 31 जनवरी को हो रहे रिटायर : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:12 AM GMT
जानिए क्यों ! एक साथ 52 कर्मचारी 31 जनवरी को हो रहे रिटायर : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा । नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम इम्पलाईज के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी शिवाला ने बताया है कि रीवा जिले में कार्यरत बी.एस.एन.एल.के 52 कर्मचारी आगामी 31 जनवरी को ‘वी.आर.एस.2019’ के अन्तर्गत एक साथ रिटायर हो जायेगें। उल्लेखनीय है कि बी.एस.एन.एल.के पुर्नुद्धार हेतु भारत सरकार द्वारा लाई गई इस योजना में वे कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल किये गये हैं जिनकी उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच की है। इन कर्मचारियों को गुजरात माडल की तर्ज पर एक्सग्रेसिया पेमेन्ट किया जायेगा। इस हेतु गणना की गई राशि का आधा भुगतान तो 1 फरवरी 2020 को हो जाने की बात कही गई है जबकि शेष भुगतान अगले वित्त वर्ष में किया जायेगा। ग्रेज्युटी का भुगतान तब किया जायेगा जब कर्मचारियों की उम्र 60 वर्ष की पूर्ण हो जायेगी। अवकाश नगदीकरण तत्काल मिलने की सम्भावना है जो अधिकतम 300 दिनो के लिए होगा।

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि इन दिनों कर्मचारियों के पेशन प्रकरण तैयार करने में प्रबंधन के पसीने छूट रहे हैं क्योकि समय रहते व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। आश्चर्यजनक तो यह है कि जिला प्रबंधक सुधेश कुमार ताम्रकार जिनकी सेवा अभी 9 वर्ष से भी अधिक की बांकी थी वह भी उक्त योजना के तहत रिटायर होने वाले हैं, दूसरी ओर मुकम्मल व्यवस्था एवं तत्परता पूर्व कार्यवाही के अभाव में संबंधित कर्मचारी अपने अभिलेखों में सुधार के लिए भटकने को मजबूर हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो रिटायरमेन्ट के बाद भी कर्मचारियों को समय पर पेंशन मिलना नामुमकिन हो जायेगा। इतना ही नहीं, 31 जनवरी के बाद पैदा होने बाले ठहराव पर भी किसी ठोस कदम की आहट सुनाई नहीं दे रही है। श्री शिवाला ने सक्षम प्रबंधन से मांग की है कि कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के लिए स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था करके सम्बन्धित अभिलेखों को तत्काल दुरुस्त किया जाय। ऐसी भी शंका जाहिर की गई है कि विदाई समारोह के अवसर पर रिटायर होने बाले कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप प्रदान की जाने बाली शाल एवं स्मृत चिन्ह की भी गुणवत्ता पर भी निर्धारित राशि के अनुसार ध्यान नहीं दिया जायेगा। अतः ऐसी स्थिति से भी बचने पारदर्शिता पूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story