रीवा

चाहत व सोनम ने राइफल शूटिंग मे रीवा व विन्ध्य का नाम किया रोशन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
चाहत व सोनम ने राइफल शूटिंग मे रीवा व विन्ध्य का नाम किया रोशन
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

जिला शहर कांग्रेसअध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भोपाल में आयोजित 63वा नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनसिप में रीवा की बेटी चाहत मिश्रा पिता देवेंद्र मिश्रा एवं सोनम मिश्रा पिता रूपेंद्र मिश्रा के क्वालीफाई करने पर तथा रीवा व विंध्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए ह्रदय से बधाई देते हुए दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, उन्होंने कहा कि रीवा शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है सफेद शेरों की इस नगरी के छात्र छात्राओं युवक युवतियों हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन करते हुए रीवा का नाम रोशन कर रहे हैं जरूरत है उन्हें सही मंच सही दिशा और सरकार द्वारा प्रोत्साहन मिले मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रतिभाओं को उनकी प्रतिभा निखारने हर संभव मदद और प्रयास कर रही है। बेटी चाहत मिश्रा व सोनम मिश्रा ने कठिन परिश्रम करते हुए हर स्तर में सफलता हासिल की और नेशनल लेवल में कामयाबी हासिल कर रीवा का नाम रोशन किया मैं पुनः उनके परिवार जन को बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि दोनों बेटियों की वजह से हम सबका गौरव मान व सम्मान प्रदेश एवं देश मे बढ़ा है।

शीघ्र ही दोनों होनहार बेटियों का जिला कांग्रेस इस कामयाबी के लिए सम्मान करेगी।

Next Story