रीवा

घूसखोर अफसर झारिया को 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया जेल : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
घूसखोर अफसर झारिया को 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया जेल : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

REWA : लोकायुक्त पुलिस रीवा डेढ़ लाख रूपए की रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए संयुक्त संचालक योजना एवं आर्थिक सांियकी आरके झारिया को शुक्रवार को 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। साथ ही विशेष न्यायाधीश ने उनकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी। उल्लेखनीय है कि आरके झारिया 7 फरवरी तक रिमांड पर थे आज उनकी रिमांड पूरी होने पर लोकायुक्त पुलिस टीम ने प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रीवा की अदालत में पेश किया। यहां आरोपी ने अपनी जमानत की अर्जी लगाई थी उसे निरस्त करते हुए 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अब मिस्टर झारिया 21 फरवरी तक जेल में रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को लोकायुक्त पुलिस रीवा संभाग की टीम ने आर्थिक एवं सांियकी योजना विभाग के शिल्पी प्लाजा स्थित लाक ए के दतर में डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया था। यह राशि उन्होंने सांसद विधायक निधि से जारी किए गए निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति के एवज में मांगी थी। तथा यह भीकहा था कि कलेटर को भी 1 प्रतिशत देना पड़ता है। ट्रैप के बाद उनके रीवा और भोपाल स्थित घर की तलाशी ली गई। जहां से भारी मात्रा में नकदी एवं उनके बैंक लॉकर से स्वर्ण आभूषण मिले। इसी तरह जबलपुर की यूनियन बैंक से भी। लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषण मिले हैं। अब तक की गई कार्यवाही में लगभग 2 करोड़ रुपए की अनुपातहीन इन संपिा का पता चला। उनकी सारी संपिा की। वैल्यूएशन की जा रही है। तत्पश्चात उनके ऊपर अनुपात हीन संपिा का भी मामला चलाया जाएगा।

Next Story