रीवा

गढ़ पंचायत सचिव निलंबित एफआईआर दर्ज करने के निर्देश : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
गढ़ पंचायत सचिव निलंबित एफआईआर दर्ज करने के निर्देश : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा . जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा ने ग्राम पंचायत गढ़ की सचिव श्रीमती वंदना द्विवेदी को शासकीय धन का दुरूपयोग करने पर एवं उसका गवन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है साथ ही गढ़ की सरपंच श्रीमती सावित्री चिकवा एवं सचिव वंदना द्विवेदी के विरूद्ध गढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।

जिला पंचायत के सीईओ श्री वर्मा ने बताया कि ईपीओ नंबर 2308862 को 27 लाख 58 हजार 280, ईपीओ नंबर 2308203 से 24 लाख 21 हजार रूपये, ईपीओ नंबर 2307743 को 15 लाख 67 हजार 720 रूपये कुल राशि 67 लाख 47 हजार रूपये का भुगतान किया। जांच के दौरान मौके पर 5 लाख 41 हजार रूपये की सामग्री तथा एक लाख रूपये का कार्य प्रगतिरत होना पाया गया। इस प्रकार ग्राम पंचायत गढ़ की सरपंच श्रीमती सावित्री चिकवा एवं सचिव श्रीमती वंदना द्विवेदी ने बिना कार्य के 61 लाख 6 हजार रूपये भुगतान किया। इससे स्पष्ट होता है कि शासकीय राशि का गबन किया गया है अत: सचिव श्रीमती वंदना द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है।

Next Story