रीवा

गुस्सा इतना भयानक कि रसोईया ने चूल्हे में लगी लकड़ी उठाकर शिक्षिका के पति के सिर में मार दिया मौके पर मौत : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:11 AM GMT
गुस्सा इतना भयानक कि रसोईया ने चूल्हे में लगी लकड़ी उठाकर शिक्षिका के पति के सिर में मार दिया मौके पर मौत : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. मामूली बात पर विद्यालय में खाना बनाने वाली स्व सहायता समूह की रसोईया ने शिक्षिका के पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे विद्यालय परिसर में सनाका खिंच गया। वहीं पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना लौर थाने के घुघरी गांव की है।

पत्नी को स्कूल पहुंचाने गए थे पीडि़त विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका सुशीला तिवारी को प्रतिदिन उनका पति संतोष तिवारी 50 वर्ष विद्यालय छोडऩे आता था। सोमवार को भी वे विद्यालय पहुंचे जहां काम करने वाली रसोईया से उनका विवाद हो गया। मामूली बात पर हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान उन्होंने रसोईया के साथ मारपीट कर दी। गुस्साई रसोईया उर्मिला सोंधिया ने चूल्हे में लगी लकड़ी उठाकर उनके सिर में मार दिया। वार इतना गहरा था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना देखकर लोगों के होश उड़ गए। गांव में सनाका खिंच गया।

पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी भी बरामद की है। महिला को हिरासत में ले लिया गया है जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पीडि़त के सिर में मौजूद वार काफी गहरा था जिससे उनकी मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।

शिक्षिका व रसोईया का चल रहा था विवाद शिक्षिका और रसोईया का काफी समय से विवाद चल रहा था। भोजन की गुणवत्ता को लेकर कई बार उनके बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है। इस बात की शिकायत शिक्षिका ने अपने पति से की थी जिस पर पति उसे समझाने गए थे और उसी दौरान उनके बीच विवाद शुरू हो गया और नौबत मारपीट तक आ गई। उसी दौरान महिला ने लकड़ी से हमला कर दिया। किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की थी कि छोटी सी बात पर हुए विवाद में इतनी बड़ी घटना हो जायेगी।

पूरे मामले की जांच जारी विद्यालय में खाना बनाने वाली महिला से उनका विवाद हुआ था। उनके बीच मारपीट के दौरान पीडि़त की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आऐंगे उस आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story