रीवा

गाँवो के लिए रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त, देखिये अपने गांव की लिस्ट :REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:13 AM GMT
गाँवो के लिए रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त, देखिये अपने गांव की लिस्ट :REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बसंत कुर्रे ने नगर पालिका निर्वाचन के लिए रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किये हैं। कलेक्टर ने नगरीय निकाय रीवा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती फरहीन खान को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार हुजूर आर.पी. त्रिपाठी, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, अधीक्षक भू-अभिलेख गोविंद सोनी, नायब तहसीलदार निवेदिता त्रिपाठी एवं नायब तहसीलदार रत्नराशि पाण्डेय को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नगरीय निकाय गोविंदगढ़ के लिए डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद रीवा हरिशचन्द्र द्विवेदी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरीय निकाय गुढ़ के लिए नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार गुढ़ सौरभ कुमार द्विवेदी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा ममता पटेल नायब तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरीय निकाय मनगवां के लिए कुमारी दीपिका पाव नायब तहसीलदार को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार दिलीप कुमार सोनी कोे सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरीय निकाय बैकुण्ठपुर तथा सिरमौर के लिए तहसीलदार जितेन्द्र तिवारी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार अनुराग सिंह मरावी व दिलीप शर्मा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार नगरीय निकाय सेमरिया के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख रवि श्रीवास्तव को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार त्रिपाठी कोे सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरीय निकाय त्योंथर एवं चाकघाट के लिए तहसीलदार भगवानदास नामदेव को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार अंकित मौर्य एवं सतीश सोनी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरीय निकाय नईगढ़ी के लिए नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि नगरीय निकाय मऊगंज के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार मानसिंह मार्को होंगे। हनुमना नगरीय निकाय के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार नीरज कालमेघ व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार अजय कुमार मिश्रा व सुजीत नागेश होंगे जबकि डभौरा नगरीय निकाय के लिए तहसीलदार जाहर सिंह ठाकुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक अधीक्षक भुवनेश्वर सिंह को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story