रीवा

कल रीवा में होंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रीवा-शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:01 AM GMT
कल रीवा में होंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रीवा-शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 अटूबर को रीवा आएंगे और रीवा-शहडोल संभाग के 6 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान रीवा आए और भाजपा कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा किए। इस अवसर पर प्रभात झा ने कार्यकर्ता सम्मलेन के लिए सुझाव मांगे। आने वाले सुझावों को कार्यक्रम में शामिल किया गया है। प्रभात झा ने बताया कि सतना के समेलन में 15000 बहनें इकट्ठी होंगी और रीवा में आयोजित कार्यक्रम में 6000 कार्यकर्ता रीवा में उपस्थित होंगे।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार चौहान ने मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को अकल्पनीय स्वागत करार देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मध्य प्रदेश में प्रवास चल रहा है, जिसमें 15 अटूबर को रीवा एवं शहडोल संभाग का कार्यकर्ता समेलन होगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह के साथ ही कई प्रदेश व राष्ट्रीय भाजपा पदाधिकारी उपस्थित होंगे। समेलन में ग्राम केन्द्र एवं पालक संयोजक से राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधा संवाद करेंगे।

बैठक में राजेन्द्र शुल, सांसद जनार्दन मिश्रा, संभागीय संगठन मंत्री जीतेन्द्र लटोरिया, जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, बुद्धसेन पटेल, दिव्यराज सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, वीरेन्द्र गुप्ता, कमलेश्वर सिंह, शिवेंद्र सिंह पटेल, प्रवोध व्यास मौजूद रहे।

एसएएफ का किया निरीक्षण : द्वय भाजपा नेताओं ने आयोजन स्थल एसएएफ ग्राउंड रीवा का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संभागीय संगठनमंत्री मंत्री राजेंद्र शुल, सांसद जनार्दन मिश्रा, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story