
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- आरक्षक की पत्नी ने...

बुधवार की दोपहर पुलिस लाइन में उस समय सनाका खींच गया जब कॉलोनी में रह रहे आरक्षक के कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग एकत्र हुए और मौके पर पहुंचकर देखा तो आरक्षक की पत्नी फांसी के फंदे में लटक रही थी। घटना की जानकारी संबंधित थाना को दी गई तो विभागीय मामला होने के चलते कॉलोनी के पूरे पुलिसकर्मी एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष के लोगों को भी दी गई। तो मायके पक्ष के लोग भी कुछ ही समय बाद पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मायके पक्ष के लोगों ने आरक्षक पति पर प्रताडि़त करने और हत्या कर फांसी के फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है।
जानकारी अनुसार ज्योति पांडेय पति संगीत पांडेय निवासी पुलिस लाइन बुधवार की दोपहर अचानक अपने कमरे में चली गई। महिला कुछ समय जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो पति और बच्चों ने आवाज लगाई। जब कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो खिड़की से झांक कर देखा तो महिला फांसी के फंदे में लटक रही थी। जानकारी लगते ही मृतिका के अनंतपुर थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में रहने वाले मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और आरक्षक पर प्रताडि़त कर हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के देवर और पति के साथ जमकर झूमा झटकी भी की। मृतका के चाचा एसके पांडेय ने आरोप लगाया है कि आरक्षक संगीत पांडेय जो वर्तमान में सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ हैं असर शराब के नशे में उनकी भतीजी के साथ मारपीट करता था।
उसी ने हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतका के पिता फौज में सेवारत हंै जो गुरुवार तक रीवा पहुंचेंगे, उनके आने के बाद ही मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतका की दो बच्चियां और एक दूधमुहा बेटा है। एफएसएल टीम के साथ सिंगर और फोटो एसपर्ट ने जुटाए सूक्ष्म साक्ष्य पुलिस आरक्षक की पत्नी के द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी लगते ही पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे और मायके पक्ष के लोगों द्वारा हत्या के आरोप लगाए जाने के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके पर एफएसएल टीम के वैज्ञानिक आरपी शुला, फिंगरप्रिंट एसपर्ट और फोटोग्राफर पहुंचकर निरीक्षण किया और सूक्ष्म साक्ष एकत्र किया है। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।




