
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- आईएएस बसंत कुर्रे...
आईएएस बसंत कुर्रे होंगे रीवा के नए कलेक्टर, पदभार ग्रहण के पूर्व गिनाईं प्राथमिकताएं

रीवा. रीवा के नए कलेक्टर ने कहा है कि उनका लक्ष्य शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंंचाना है। राज्य शासन ने जिले के कलेक्टर का तबदला कर नवागत कलेक्टर के रूप में बसंत कुर्रे की पदस्थापना की है। कुर्रे वर्तमान समय में नवीन कलेक्टर श्योपुर जिले में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शासन ने रीवा कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव को जनसंपर्क विभाग का डायरेक्टर बनाया है।
जानकारी के अनुसार नवागत कलेक्टर बसंत कुर्रे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वह अपर आयुक्त वाणिज्यकर, इंदौर जैसे शहर में कमान संभाल चुके हैं। पत्रिका से चर्चा के दौरान नवागत कलेक्टर बसंत कुर्रे ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजना के साथ विकास को गति देंगे। उन्होंने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग, पीएचई आदि विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिका से कराया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिमछोर तक पहुंचाने की दिशा में भी आश्वयक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही नगरीय विकास एवं ग्रामीण विकास विभागों को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। नवागत कलेक्टर ने कहा है कि सभी के सहयोग से विकास को गति दी जाएगी।
बता दें कि कलेक्टर बसंत कुर्रे अपर आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर से पूर्व सीइओ जिला पंचायत बुरहानपुर, अपर कलेक्टर भोपाल, जबलपुर, उज्जैन जैसे पदों पर सक्रियता से अपनी सक्रिय सेवाएं दे चुके हैं। इसके पूर्व इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद, रतलाम, छतरपुर के एसडीएम भी रह चुके हैं।




