रीवा

असिस्टेंट मैनेजर की कार को बल्कर ने कुचला, पत्नी की मौत : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
असिस्टेंट मैनेजर की कार को बल्कर ने कुचला, पत्नी की मौत : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। बाजार से खरीदारी कर लौट रहे कार सवार असिटेंट मैनेजर व उसकी पत्नी को कंपनी के ही बल्कर ने कुचल दिया। जिससे पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बल्कर टक्कर मारने के बाद कार के ऊपर से गुजर गया जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे मैनेजर ने कंपनी में फोन कर मदद मांगी। जिसके बाद मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन कड़ी मशक्कत के बाद बल्कर के नीचे फंसी कार को निकाला और पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। घटना चोरहटा थाना क्षेत्र के अल्ट्राट्रेक सीमेंट फैट्री के पास माइनिंग चौक की बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट फैट्री में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ ओम प्रकाश ओझा अपनी पत्नी मधु ओझा के साथ मंगलवार को शहर खरीदारी करने आए हुए थे। कार सवार दंपाि खरीददारी कर लौटते समय रात्रि लगभग 11 बजे जैसे ही फैट्री के पास माइनिंग चौक में पहुंचे। कंपनी के हैवी बल्कर ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बल्कर लगभग 100 मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों दंपाि कार में फंस गए। कार में फंसे ओम प्रकाश ओझा ने फोन कर कंपनी से मदद मांगी जिसके बाद मौके पर पहुंचे बचाव दल ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मधु ओझा को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि ओम प्रकाश ओझा बलिया बिहार के रहने वाले हैं जो अल्ट्राटेक सीमेंट फैट्री में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं और फैट्री के अंदर ही कॉलोनी में रह रहे हैं।

Next Story