रीवा

रीवा: बाइक भिड़ंत में घायल युवक की गई जान

Rewa MP News
x
Rewa MP News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत धिरमा नाला के समीप गत दिवस दो बाइक की सीधी भिडंत में घायल युवक की संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Rewa MP News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत धिरमा नाला के समीप गत दिवस दो बाइक की सीधी भिडंत में घायल युवक की संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि सिविल लाइंस थाना अंतर्गत पड़रा नई बस्ती निवासी सतीश गुप्ता पुत्र रामदीन गुप्ता 38 वर्ष गत दिवस करहिया गल्ला मंण्डी गया था।

वापस लौटते हुए जैसे ही वह धिरमा नाला के समीप पहुंचा विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने युवक की बाइक को ठोकर मार दी। दुर्घटना के कारण बाइक सवार सतीश घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को एसजीएएमच लाया गया। चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंचे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सर्जरी आईसीयू वार्ड रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती रहे युवक को चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका।

दूसरे बाइक सवार को भी आई चोंट

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दूसरे बाइक में सवार युवक को भी चोंट आई है। हालांकि सामान्य चोंट आने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story