रीवा

मोनू सिंह पीटीएस की लोही नहर में डूबने से मौत, 3 घंटे बाद SDRF की टीम ने शव बरामद किया

Neelam Dwivedi
17 March 2024 9:14 AM IST
Updated: 2024-03-17 03:45:44
मोनू सिंह पीटीएस की लोही नहर में डूबने से मौत, 3 घंटे बाद SDRF की टीम ने शव बरामद किया
x
रीवा के लोही में नहाने के दौरान मोनू सिंह नाम के युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई।

रीवा के लोही में नहाने के दौरान ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फ मोनू सिंह पीटीएस नाम के युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। 3 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद युवक का शव एसडीआरएफ़ की टीम ने बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने दोस्त के साथ शनिवार की दोपहर 3 बजे बिछिया थाना अंतर्गत लोही स्थित नहर में नहाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसल गया। वह नहर में डूब गया। जिससे युवक की मौत हो गई।

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नहर से बाहर निकाला जा सका।

घटना की सूचना साथ में मौजूद दोस्त ने पुलिस को दी। पुलिस SDRF टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को ढूढ़्ने का अभियान शुरू किया गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नहर से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मामले में बिछिया थाना पुलिस मृतक के दोस्त से पूछताछ कर रही है।

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story