रीवा

रीवा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक के साथ हैवानियत, गुप्तांग में लाइटर डालकर फाड़ दी आंत; संचालक समेत 5 गिरफ्तार

Aaryan Puneet Dwivedi
1 Nov 2023 9:28 AM IST
Updated: 2023-11-01 04:10:56
रीवा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक के साथ हैवानियत,  गुप्तांग में लाइटर डालकर फाड़ दी आंत; संचालक समेत 5 गिरफ्तार
x
रीवा शहर के नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक एक साथ हैवानियत की गई है। मामले में पुलिस ने केंद्र के संचालक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रीवा शहर में संचालित एक नशा मुक्ति केन्द्र में युवक से हैवानियत का मामला सामने आया है। इलाज के लिए भर्ती युवक से डायरेक्टर आप्रकृतिक कृत्य कर रहा था। युवक के गुप्तांग में लाइटर भी डाला गया। हालत बिगड़ने पर युवक को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। युवक ने परिजन को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत अरूण नगर निवासी संकल्प नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में गुढ़ क्षेत्र का युवक दो साल से ज्यादा समय से इलाज के लिए रह रहा था। युवक की हालत बिगड़ने पर 28 अक्टूबर को चिकित्सालय के सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा पेट का ऑपरेशन किया गया।

बताया जा रहा है कि इस हैवानियत भरे कृत्य की वजह से उसकी आंत फट गई थी। होश में आने के बाद युवक ने बताया कि पिछले छह माह से उसके साथ हैवानियत हो रही थी। युवक ने बताया कि केन्द्र के संचालक रिवेन्द्र अवस्थी ने उसके साथ कई बार दुष्कृत्य किया। केन्द्र के कर्मचारी बालेन्द्र द्विवेदी, शिवम सिंह, कैलाश तिवारी और शिवाकांत अवस्थी के सहयोग से यह सब होता था। ये लोग उसके हाथ-पैर बांध देते थे। इसके बाद केन्द्र संचालक उसके साथ दुष्कृत्य करता था। इतना ही नहीं गुप्तांग में लाइटर डालकर पुश किया, जिससे उसकी आंत फट गई। एसपी ने मामला सामने आते ही पुलिस और एफएसएल टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा। टीम ने केन्द्र से जांच के लिए कुछ नमूने लिए हैं। जिन्हें सागर भेजा जाएगा।

सूत्रों की मानें तो मौके पर कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे दुष्कृत्य की बात सही साबित हो रही है। एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि इस घटना को पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता के साथ लिया है। मामला संज्ञान में आते ही आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर तलाश शुरु की। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story