
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- विंध्य में महिलाओं ने...
विंध्य में महिलाओं ने की जमकर वोटिंग: 80% सीटों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने डालें वोट, फायदा भाजपा को या फिर कांग्रेस को?

विंध्य में कुल 30 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 80% सीटों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा वोट किए हैं।
मध्यप्रदेश में विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान हो चुका है। 3 दिसंबर को इसके परिणाम आने हैं। लेकिन इस चुनाव में भी कई विधानसभा सीटों में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले जमकर वोटिंग की है। वोटिंग प्रतिशत का विश्लेषण करें तो यह सामने आया है कि इस बार भी महिला-पुरुष के वोटिंग में वही अंतर है जो 2018 में था।
पिछले विधानसभा चुनाव में महिला-पुरुष के वोट में 1.95 फीसदी का अंतर था, जबकि इस बार यह बढ़कर 2.18% का हो गया है। यह जरूर है कि पिछली बार 50 सीटों में महिलाओं ने पुरुषों के तुलना में ज्यादा वोटिंग की थी, लेकिन इस बार यह 35 सीटों तक सीमित रह गया है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि इनमें से 24 सीटें विंध्य क्षेत्र कि है।
विंध्य में कुल 30 सीटें हैं। इनमें से अधिकांश सीटें पिछले चुनाव में भाजपा के खाते में रही हैं। इस बार यहाँ 80% सीटों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोट डाले हैं। ये वे 24 सीटें हैं, जिनमें 19 पर भाजपा तो 5 पर कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसी ही स्थिति महकौशल के भी कुछ विधानसभा सीटों की है। यहां की 7 सीटों में महिलाओं के वोट पुरुषों से अधिक दर्ज किए गए हैं। इसी तरह भोपाल की दक्षिण-पश्चिम में भी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने बम्पर वोटिंग की है।
महिलाओं की बम्पर वोटिंग के मायने?
महिलाओं की बम्पर वोटिंग को राज्य के दोनों मुख्य दल अपने अपने हिसाब से देख रहें हैं। भाजपा का दावा है कि यह लाड़ली बहना योजना का असर है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि यह बदलाव और नारी सम्मान योजना के लाभ के लिए उनके प्रत्याशियों को मिले वोट हैं।
अब यह परिणाम ही बताएँगे कि आखिर महिलाओं के बम्पर वोटिंग का असल फायदा किसे मिल रहा है। क्योंकि अक्टूबर 2023 की स्थिति में 31 लाख महिला वोटर बढ़ी थीं, पिछली बार की तुलना में वोट 18.30 लाख महिलाओं ने ही ज्यादा डाले हैं। 2533 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला अब 3 दिसंबर को चुनाव नतीजों के साथ होगा।
इन सीटों पर महिला वोटर आगे
विंध्य की ये सीटें: चित्रकूट, रैगांव, नागौद, मैहर, अमरपाटन, रामपुर बघेलान, सिरमौर, सेमरिया, त्योंथर, मऊगंज, देवतालाब, मनगवां, गुढ़, चुरहट, सीधी, सिहावल, चितरंगी, धौहनी, ब्यौहारी, जयसिंहनगर, जैतपुर, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ और मानपुर।
महाकौशल की ये सीटें: सिहोरा, बिछिया, निवास, मंडला, बैहर, लांजी और परसवाड़ा।
अन्य सीटें: भोपाल दक्षिण-पश्चिम, पवई, पन्ना।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




