रीवा

आजीविका मिशन से महिलाएं बन रहीं आत्म निर्भर, सीईओ ने किया अवलोकन : REWA NEWS

News Desk
24 March 2021 9:38 AM GMT
आजीविका मिशन से महिलाएं बन रहीं आत्म निर्भर, सीईओ ने किया अवलोकन : REWA NEWS
x
रीवा। आजीविका मिशन महिलाओं के वरदान साबित हो रहा है। यहां से जुड़कर महिलाएं खुद तो आत्म निर्भर बन ही रहीं हैं, साथ ही घर-परिवार घर परिवार को सहयोग भी प्रदान कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। आजीविका मिशन द्वारा संचालित सिलाई केंद्र में आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना साकार होती दिख रही है।

कपड़ों की गुणवत्ता देखी, सुझाव दिये

आजीविका मिशन द्वारा ग्राम जोरी में संचालित सिलाई सेंटर एवं अगरबत्ती निर्माण केंद्र का मंगलवार को जिला सीईओ स्वप्निल वानखड़े द्वारा राज्य आजीविका मिशन द्वारा संचालित हाईटेक सिलाई सेंटर पहुंचकर स्व.सहायता समहू की महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे कपड़ों की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। साथ ही ग्राम जोरी में आजीविका मिशन द्वारा संचालित अगरबत्ती उत्पादन केंद्र का भम्रण किया गया। समूह की महिलाओं से अगरबत्ती बनने की प्रक्रिया से रुबरु हुए आवश्यक सुझाव भी साझा किये गए।

व्यवस्था बनाने के निर्देश

महिलाओं के लिये सिलाई सेंटर एवं अगरबत्ती केंद्र आजीविका का साधन गया है।जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर हो रहीं, जो आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रथम कदम हैं। उक्त सेंटर, केंद्र में आवश्यक सुविधाएं, प्राप्त उत्पाद को विक्रय की समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए । जिला सीईओ द्वारा केंद्र अवलोकन पर समहू सदस्यों महिलाओं ने आभार व्यक्त किया। उक्त भ्रमण के दौरान अजय सिंह ज़िला प्रबन्धक आजीविका मिशन एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Next Story