रीवा

Rewa News : सरेराह ऑटो में महिला से छेड़छाड, वीडियो हुआ वायरल, 5 आरोपियों पर FIR दर्ज..

Rewa News : सरेराह ऑटो में महिला से छेड़छाड, वीडियो हुआ वायरल, 5 आरोपियों पर FIR दर्ज..
x
रीवा के हनुमना में एक महिला से आटो में छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 5 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

रीवा (Rewa News) : जिले के हनुमना थाना (Hanumana Thana) की पुलिस ने महिला से छेडखानी के मामले में 5 लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जिसमें छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों के साथ ही इस घटना का वीडियों बनाने वाले एवं उसे वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करके उनकी तलाश पुलिस कर रही है।

ऑटो में हुई घटना

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को एक वीडियों वायरल हुआ था। जिसमें ऑटो सवार महिला के साथ बदमाश छेड़खानी कर रहे थे। महिला लोकलॉज के चलते विरोध नही कर पा रही थी और न ही उसने पुलिस को सूचना दी।

वीडियों सामने आने के बाद पुलिस महिला से छेड़खानी मामले में एक्टिंव हो गई और पीड़िता के आवेदन पर छेड़खानी करने वाले सहित वीडियों ग्राफी करके सार्वजनिक करने वालों पर कार्रवाई की है।

यह थी घटना

हनुमना पुलिस ने बताया कि सीधी जिले की रहने वाली एक महिला के साथ हनुमना के कैलाशपुर में बदमाश उस समय छेड़खानी कर रहे थे जब वह ऑटो से जा रही थी। कुछ लोगो से इसका वीडियों बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद मामला प्रकाश में आ गया और पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुये अपराध दर्ज किया है।

Next Story