रीवा

रीवा में ट्राली पलटने से घायल महिला की गई जान, पुलिस कर रही जांच

RaipurNew Years picnic was expensive for teacher fell in ditch taking selfie with friends died
x
सांकेतिक तस्वीर 
Accident In Rewa: अंसरा मार्ग में बीते दिवस ट्राली पलटने से घायल महिला की मौत हो गई।

MP Rewa News: जिले के पनवार थाना अंतर्गत अंसरा मार्ग में बीते दिवस ट्राली पलटने से घायल महिला की मौत हो गई। मृतक महिला राजरानी कोल पत्नी स्व. राजबहोर कोल निवासी कोतवा पनवार 40 वर्ष के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस हादसे में तकरीबन 25 श्रमिक घायल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि बीते दिवस पनवार थाना क्षेत्र के कोतवा निवासी तकरीबन 30 श्रमिक ट्राली में सवार होकर रोपा लगाने जा रहे थे। अंसरा मोड़ के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर पलट गया। बताते हैं कि दुर्घटना के कारण मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पाकर मौके मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए जवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां भर्ती रहे घायलों में से आधा दर्जन घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। जिसमें से एक घायल राजरानी कोल की मंगलवार की सुबह मौत हो गई।

ये हैं घायल

ट्राली पलटने के कारण घायल हुए श्रमिकों में से राजरानी कोल, इन्द्रपाल कोल, सियादुलारी कोल, अंतिमा कोल, दीपक कोल और पूनम कोल की गंभीर हालत होने के कारण इन्हें एसजीएमएच रीवा रेफर कर दिया गया था। जिसमें से राजरानी की मौत हो गई। अन्य घायलों में निर्मला देवी, मोहित कोल, सावित्री कोल, महिला कोल, अरूणा कोल, नीतू कोल, सिब्बू कोल, अरूण कोल, खुशबू कोल, पुष्पा कोल, ममता कोल, श्यामकली कोल, सत्यम कोल, प्रतिमा कोल, विमलेश कोल, काजल कोल, सरिता कोल और बुद्धसेन कोल सभी निवासी कोतवा पनवार शामिल है।

वर्जन

ट्राली पलटने से घायल श्रमिकों में से आधा दर्जन घायलों को एसजीएमएच रीवा रेफर कर दिया गया था। जिसमें से एक श्रमिक की मंगलवार की सुबह मौत हो गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

महेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी पनवार

Next Story