रीवा

Rewa: फोन से बात करते समय कुएं में गिरी महिला, हुई मौत

Rewa: फोन से बात करते समय कुएं में गिरी महिला, हुई मौत
x
रीवा / Rewa: कुएं के जगत पर बैठकर बात कर रही महिला बात करने में इतनी मग्न हो गई कि उसे पता ही नहीं चला कि वह कहां बैठी है

रीवा / Rewa: कुएं के जगत पर बैठकर बात कर रही महिला बात करने में इतनी मग्न हो गई कि उसे पता ही नहीं चला कि वह कहां बैठी है।

बात करते हुए वह अचानक वह चल पडी और कुएं में जा गिरी। महिला की चीखपुकार सुन कर पहुचे लोगों ने महिला को निकाला लेकिन पानी में दम घुट जाने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सगरा थाना क्षेत्र के इटहा गांव की रहने वाली नेमा पाण्डेय 26 वर्ष घर के पास बने कुएं के जगत में बैठकर बात कर रही थी।

बताया जाता है कि वह बात करते हुए यह भूल गई कि वह कुए के पास है। वह बात करते हुए चलने लगी और महिला का पैर फिसल और वह कुएं में जा गिरी।

चीखपुकार सुन दौडे लोग

बताया जाता है कि महिला के गिरने के बाद कुएं में तेज आवाज हुआ। वही माहिला ने भी बचाओ-बचाओ की आवज लगाई।

जिसे सुनकर आस पडोस के लोग दौडे और हो-हल्ला होने लगा। जिससे भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने आनन-फानन में महिला केा कुएं से निकाला। बताया जाता है कि पानी में डूबने से महिला की दम घुट जाने से मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी सगरा थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए संजय गांधी चिकित्साल ले गई। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story