रीवा

एमपी के रीवा में ट्रक की चपेट में आने से महिला की गई जान, बाल-बाल बची बेटी

rewa mp news
x
रीवा में दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई।

Rewa Accident News: रीवा के चाकघाट थाना अंतर्गत आमिलकोनी के समीप बीती रात ट्रक की चपेट में आने से महिला की जहां दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसकी चार वर्षीय बेटी और बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गए। मृतक और घायलों को जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां भर्ती घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।

बताया गया है कि क्षेत्र के पटिवारी गांव की निवासी रविता केवट अपनी चार वर्षीय बेटी सौम्या केवट और परिवार के ही सूर्यपाल माझी निवा इटौरी के साथ बाइक में सवार होकर कहीं जा रही थी। अमिलकोनी के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। दुर्घटना के कारण बाइक में सवार महिला उछल कर आंगे जा गिरी। फलस्वरूप महिला को रौंदता हुआ ट्रक आंगे निकल गया। दुर्घटना के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना के कारण बाइक सवार महिला और उसकी बेटी घायल हो गई। स्थानीय लोगां की मदद से घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जवा अस्पताल भेजवाया गया। मृतक महिला के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story