
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- सत्ता परिवर्तन के साथ...
सत्ता परिवर्तन के साथ ही जिले के एक और अधिकारी पर गिरी गाज, टीआरएस प्राचार्य डॉ रामलला को हटाया गया : REWA NEWS
रीवा। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही जिले के एक और अधिकारी पर गाज गिरी है। इस बार प्रदेश सरकार के निशाने पर शासकीय ठाकुर रणमत ङ्क्षसह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामलला शुल रहे।
उच्च शिक्षा विभाग ने उन्हें प्राचार्य के प्रभार से हटा दिया है। साथ ही तत्काल प्राचार्य का प्रभार महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ अर्पिता अवस्थी को दे दिया है। प्राचार्य का आहरण एवं संवितरण अधिकार भी विभाग ने डॉ अवस्थी को सौंप दिया है। लॉकडाउन रहते विभाग की उक्त कार्यवाही इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। गौरतलब है कि सत्ता बदलते ही सबसे पहले निगमायुक्त सभाजीत यादव का तबादला बीते दिवस हुआ।
उपायुक्त अरुण मिश्रा निलबित हो गए। अब टीआरएस महाविद्यालय के प्राचार्य का प्रभार छिन गया। माना जा रहा है कि सालभर पहले डॉ शुल के पुत्र डॉ सिद्धार्थ ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की शरण ले ली थी। तब कांगे्रस सत्ता में काबिज रही। अब पुन: भाजपा की सरकार बनने से डॉ शुल मौजूदा सत्ताधीशों के निशाने पर आ गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसके अलावा डॉ शुल पर दूसरे अन्य विभागीय मामलों का हवाला देकर अभी और कठोर कार्रवाई हो सकती है। पहले भी चर्चा में रहे उल्लेखनीय है कि वर्षभर पहले डॉ शुल एसटी-एससी एट के मामले में उलझे रहे। स्थानीय भाजपा नेताओं की शह पर डॉ शुल संकटों से घिरे रहे। जैसे-तैसे अभी माहौल ठीक हुआ था कि अब एक बार फिर डॉ शुल के सितारे गर्दिश में चले गए। अनुमान है कि कुछ विभागीय जांच व ऐसे और दूसरे मामलों की पड़ताल भी पुन: निकल कर सुर्खियों में आ सकती है।




